Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-May-2026

सरोवर नगरी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीबीएस परिसर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता शोध नवाचार और विद्यार्थियों के कौशल विकास आदि पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने वाली संस्थाएं नहीं बल्कि समाज निर्माण राष्ट्र निर्माण और युवाओं को दिशा देने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं। राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालयों की मुख्य धुरी हैं और शिक्षकों की भूमिका केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के लिए तैयार करने की भी है। उन्होंने विश्वविद्यालयों में अध्यापकगण के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आधार समर्पित शिक्षक होते हैं। उन्होंने पूर्व विद्यार्थियों (अल्मुनी) को विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए उनके अनुभव सहयोग और संस्थान के विकास में योगदान को और अधिक सशक्त रूप से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहाँ के बरी अंजनिया गांव में आज सुबह एक घर और गौशाला में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर का बड़ा बेटा और एक भैंस बुरी तरह झुलस गए हैं। वहीं गौशाला में रखा सारा सामान और अनाज जलकर राख हो गया है। यह दर्दनाक हादसा खटीमा के बरी अंजनिया गांव का है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल जगदीश नगर कोठी और मनोज देवलाल ने ग्राम प्रधान प्रेम प्रकाश पासी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 29 और 30 मई को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। दौरे का मुख्य फोकस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून में संगठन की व्यापक समीक्षा करेंगे। उन्होने बताया कि दौरे से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऑडियो ब्रिज के जरिए सभी पूर्व और वर्तमान मंडल व जिला अध्यक्षों से संवाद किया था उस संवाद के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन कहां खड़ा है और कहां कमजोर है इसपर भी ध्यान देने के निर्देश दिये थे। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने बताया कि नितिन नबीन द्वारा निर्देश के बाद सभी जिलों औरत मंडलों में संगठनात्मक बैठकें शुरू हो चुकी हैं। रुड़की में स्वर्णकार समाज द्वारा एक भव्य समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रुड़की के नए पुल के समीप गंगा घाट पर स्वर्णकार समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चंद्रवंशी अजमीढ़ देव की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं। रुड़की के झबरेड़ी खुर्द गांव में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम उस वक्त अखाड़े में बदल गया जब राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और ग्रामीणों के बीच जमकर हंगामा हो गया। धक्का-मुक्की आरोप-प्रत्यारोप और हाथ में ईंट लेकर आगे बढ़ते मंत्री का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और मामला अब पुलिस जांच तक पहुंच चुका है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी खुर्द गांव में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल बहुद्देश्यीय शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था लेकिन तभी अचानक माहौल गर्मा गया और मंत्री समर्थकों तथा कुछ ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होने लगी। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद एक राजनीतिक दल का गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ सरोवर नगरी से दूर भवाली अल्मोड़ा मार्ग कैची धाम समीप एक वाहन चालक अपने दोस्तों के साथ अपने वाहन की बोनट व खिड़की में दो लोगों को बैठाकर खतरनाक स्टंट करते अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डाल रहा था जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दिल्ली निवासी राहुल के विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही कर चालान कर डाला साथ ही चालक द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने हेतु माफी भी मांगी गई। एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने कहा स्टंटबाजी अराजकता गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा