MP में ₹100 पार डीजल पेट्रोल ₹116 से ज्यादा ऑयल कंपनियों ने 11 दिन में फिर पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए हैं। 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा किया गया। मध्य प्रदेश में रेट 3 रुपए तक बढ़े हैं। नए रेट के बाद एमपी में डीजल 100 रुपए के पार पहुंच गया जबकि पेट्रोल 116 रुपए या उससे ज्यादा हो गया है। नए रेट के मुताबिक भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन में तेल सबसे महंगा है। वहां डीजल 100.11 रुपए और पेट्रोल 115.03 रुपए में मिलेगा। इंदौर में पेट्रोल 114.54 रुपए और डीजल 99.57 रुपए में मिलेगा। जबलपुर और ग्वालियर में भी कीमतें बढ़ी हैं। हर जिले में 500 ओपिनियन मेकर्स तक पहुंचेगी भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 26 मई को 12 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर मध्य प्रदेश भाजपा 12 साल विश्वास के विकास के जन कल्याण के अभियान शुरू करने जा रही है। बीजेपी के इस विशेष प्लान के तहत 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) तक पूरे प्रदेश में कार्यक्रम होंगे। इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा विशेष जनसंपर्क होगा जिसमें प्रत्येक जिले में समाज के कम से कम 500 प्रबुद्ध व्यक्तियों (ओपिनियन मेकर्स) से सीधा संपर्क साधा जाएगा। सांसद अपनी लोकसभा की हर विधानसभा में और विधायक अपने क्षेत्र के हर मंडल में एक-एक दिन का समय बिताएंगे। इस दौरान वे मोदी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखेंगे। एमपी राज्यसभा चुनाव-बीजेपी सवर्ण कार्ड खेलने की तैयारी में मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार बीजेपी रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रही है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी इस बार सवर्ण चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में है। इस दौड़ में पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया और प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह के नाम सबसे आगे हैं। बीजेपी अपनी दो सुरक्षित सीटों के साथ कांग्रेस के कब्जे वाली तीसरी सीट पर भी नजर रखे हुए है। पार्टी तीसरी सीट जीतकर दिल्ली (केंद्रीय नेतृत्व) को गिफ्ट देना चाहती है। इसके लिए बीजेपी कांग्रेस से आए किसी नेता को चेहरा बना सकती है। पार्टी की नजर उन विधायकों पर भी है जो कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं। एक्ट्रेस ट्विशा डेथ केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और भोपाल जिला अदालत में अलग-अलग सुनवाई होनी हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने मामले पर शनिवार को खुद नोटिस लिया था। CJI की अगुआई वाली बेंच संस्थागत पक्षपात जांच प्रक्रिया समेत पुलिस और अस्पताल की भूमिका पर सुनवाई करेगी। वहीं हाईकोर्ट में ट्विशा की सास रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह को भोपाल जिला अदालत से मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग पर सुनवाई होनी है। संबंधित याचिकाएं मध्य प्रदेश शासन और ट्विशा के पिता की ओर से दायर की गई हैं। उधर भोपाल जिला अदालत में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह की 12 मई से 20 मई तक की कॉल डिटेल और भोपाल एम्स के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने संबंधी आवेदन पर सुनवाई होगी। नौतपा- MP के 44 जिलों में हीटवेव चलेगी नौतपा की शुरुआत आज (25 मई) से हो रही है जो 2 जून तक चलेंगे। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल की माने तो 25 से 28 मई तक पूरा प्रदेश हीटवेव की चपेट में रहेगा। यानी नौतपा के शुरुआत 4 दिन भीषण गर्मी और लू चलेगी। पहले दिन सोमवार को 44 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। इनमें से 5 जिले- निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट है। नौगांव की शुरुआत में ही भोपाल ग्वालियर-उज्जैन में भीषण गर्मी का दौर देखने को मिलेगा। यहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।MP में ₹100 पार डीजल पेट्रोल ₹116 से ज्यादा