Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-May-2026

भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा की मौत से पहले का VIDEO भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लाते दिख रहे हैं। ट्विशा की वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है। इसमें उसने लिखा “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे न हंसने की वजह देंगे।” सतना में राइस मिल में लगी भीषण आग एक कर्मचारी जिंदा जला एक घायल सतना में बड़ा हादसा हो गया है. यहां पर विद्या श्री राइस एंड ऑयल मिल में अचानक भीषण आग लग गई. इस घटना में राइस मिल का एक कर्मचारी जिंदा जल गया जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने सतना अमरपाटन रोड किया चक्का जाम कर दिया. इंदौर में हनी ट्रैप रिटर्न्सशराब कारोबारी को किया ट्रैप इंदौर में शराब कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर एक करोड़ रुपए की वसूली करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब तस्कर उसके बेटे एक प्रॉपर्टी कारोबारी और इंटेलिजेंस शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक को भी हिरासत में लिया है। आरोप है कि गैंग कारोबारी के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करोड़ों रुपए की डिमांड कर रहा था। बजरंग दल पदाधिकारी ने अधिकारी को मारे चांटे रतलाम के डीडी नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात आवारा मवेशी पकड़ने पहुंची नगर निगम टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिला मंत्री गौरव शर्मा ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ गाली-गलौज की और उप स्वच्छता निरीक्षक विराट मेहरा को थप्पड़ मार दिए। निगम कर्मचारियों का कहना है कि पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। घटना के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों ने सफाई कार्य बंद कर दिया जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। खजुराहो में टेम्परेचर रिकॉर्ड 46.8°C: मध्य प्रदेश में जैसे आग बरस रही है। सोमवार को पूरा प्रदेश तप गया। छतरपुर के खजुराहो में पारा रिकॉर्ड 46.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि नौगांव में 46 डिग्री रहा। प्रदेश के 22 शहर ऐसे रहे जहां सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक रहा