पेट्रोल-डीजल फिर महंगा पांच दिन में दूसरी बार बढ़े दाम देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे पहले 15 मई को भी ईंधन के दाम 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपए और डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ने की आशंका है। शेयर बाजार में जोरदार तेजी सेंसेक्स 400 अंक उछला मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़कर 75700 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया जबकि निफ्टी भी 100 अंकों की तेजी के साथ 23750 के पार पहुंच गया। बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही जबकि प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में दबाव देखा गया। Adani Enterprises अमेरिकी ट्रेजरी को चुकाएगी ₹2300 करोड़ Gautam Adani की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन से जुड़े मामले में बड़ा समझौता किया है। कंपनी 275 मिलियन डॉलर यानी करीब 2300 करोड़ रुपए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग को सेटलमेंट राशि के रूप में देगी। मामला ईरान से गैस खरीदने के दौरान अमेरिकी प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन से जुड़ा था। रूस से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत अमेरिकी प्रतिबंध बेअसर भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद रूस से कच्चे तेल का आयात जारी रहेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि भारत के इम्पोर्ट प्लान पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं अमेरिका ने फंसे रूसी तेल जहाजों से खरीद के लिए 30 दिन की अस्थायी राहत भी दी है। Paytm ने लॉन्च किया ‘पॉकेट मनी’ फीचर डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने बच्चों और टीनेजर्स के लिए नया ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर लॉन्च किया है। इसके जरिए बच्चे बिना बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट कर सकेंगे। पैरेंट्स बच्चों के खर्च की लिमिट तय कर सकेंगे और हर ट्रांजैक्शन को रियल टाइम में ट्रैक भी कर पाएंगे। कंपनी के अनुसार मंथली खर्च सीमा 15 हजार रुपए तक रखी जा सकती है।