Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-May-2026

परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर पर लगे कथित रिश्वत के आरोप के बाद परिवहन विभाग सख्ते में आ गया है। मामले में इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए जांच समिति गठित कर दी गई है इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है मामले की जांच केवल निलंबित दरोगा के इर्द-गिर्द नहीं घूमेगी बल्कि पूरे चैन की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्हें टर्मिनेट भी किया जाएगा बता दें कि कुछ रोज पूर्व देहरादून के हरावाला क्षेत्र में परिवहन विभाग के एक दरोगा पर प्रत्येक महीने 8000 रिश्वत लेने के कथित आरोप लगे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रुड़की के खानपुर रेंज के मुजाहिदपुर में एक खेत से बेशकीमती सागौन के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कथित ठेकेदार ने जड़ से सागौन के 7 पेड़ काट डाले। सूचना मिलते ही खानपुर रेंज वन विभाग की टीम देर रात मौके पर पहुंची और कटे हुए पेड़ों को कब्जे में लेकर पूरी रात तक मौके पर डटी रही। तस्वीरों में आप देख सकते है कि खानपुर रेंज की वन विभाग की टीम लगातार कटे हुए सागौन के पेड़ों की रखवाली करती दिखाई दी। जानकारी के मुताबिक कार्रवाई की भनक लगते ही मौके पर मौजूद कथित ठेकेदार फरार हो गए। वहीं वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है। मौके पर दरोगा राजेश कुमार पुंडीर नरेंद्र कुमार बीट इंचार्ज सचिन सैनी और वन आरक्षी मनवर बिष्ट समेत वन विभाग की टीम मौजूद रही। कांग्रेस प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उठते सवालों और नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरने के बीच राज्यपाल से मिलने पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला। जिसमें राज्य के कई अहम मुद्दों पर राज्यपाल को अवगत करवाया गया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने बताया कि प्रदेश में जिस तरह से लगातार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं वह गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। उन्होंने उधम सिंह नगर किसान आत्महत्या में पुलिस अधिकारियों पर लगे आरोपों साथ ही सतपुली में पुलिस प्रताड़ना के आरोपों के बीच युवक की आत्महत्या और नर्सिंग अभ्यर्थियों के 160 दिनों से चल रहे हैं धरने को लेकर राज्यपाल को अवगत करवाया गया। रुड़की में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक बैंकट हॉल पहुंच गई। प्रेमिका ने दूल्हे पर प्यारनिकाह और तलाक के नाम पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए। हंगामा इतना बढ़ा कि दुल्हन पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया और आखिरकार दूल्हा बारात लेकर बैरंग लौट गया। मामला रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ गांव से एक बारात बड़े धूमधाम से बैंकट हॉल पहुंची थी। रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर भैंसवाल गांव में सरकारी स्कूल के अध्यापक द्वारा पांचवीं कक्षा के बच्चे के साथ अध्यापक द्वारा मारपीट की गई थी जिसका संज्ञान बाल संरक्षण आयोग उत्तराखंड की अध्यक्ष गीता खन्ना ने लिया और आज स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रकरण की गहनता के साथ जांच की साथ ही शिक्षा विभाग महकमे के अधिकारी भी मौजूद थे l निरीक्षण के दौरान एक सहायक अध्यापिका ने बताया कि अध्यापक जब मासूम बच्चे के साथ मारपीट कर रहा था तो उसने मना किया लेकिन अध्यापक ने उस शिक्षिका के साथ भी गाली गलौज किया l गीता खन्ना ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता वो इस प्रकरण की रिपोर्ट बनाकर कार्यवाही के लिए भेजेंगी l