Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-May-2026

NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर बड़ा हमला बोला है। देहरादून मे के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि एनटीए लगातार परीक्षा कराने में फेल साबित हो रही है इसके बावजूद उसे बड़े एग्जाम कराने की जिम्मेदारी दी जा रही है। कांग्रेस ने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच एनटीए के फाइनेंशियल ऑडिट और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके जरिए ऐसे अदालती मामले जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निस्तारण किया जा सकेगा इस समाधान समारोह के जरिए किया जाएगा। डीएलएसए सचिव सीमा डुंगराकोटी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह समाधान समारोह 21 अप्रैल से शुरू हो चुका है जिसमें सुप्रीम कोर्ट के द्वारा ऐसे मामलों को अलग किया गया इसके बाद विभिन्न राज्यों के माध्यम से इसे जिलों को भी भेजा गया है। पश्चिम एशिया में तनाव से गैस और ऊर्जा सप्लाई प्रभावित होने के बाद भारत सरकार सीमित इस्तेमाल पर जोर दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में ऊर्जा बचत की अपील की थी जिसके बाद राज्य सरकारें केंद्र के साथ जुट गई हैं। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में ऊर्जा-ईंधन बचत पर अहम निर्णय लिए गए मुख्यमंत्री ने सीमित उपयोग की अपील करते हुए इसे सामूहिक उत्तरदायित्व बताया। फैसले के बाद भाजपा नेता चार पहिया छोड़ दोपहिया और ई-वाहन अपना रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर इस विषय पर प्रदेश की सियासत में विपक्ष ने कई सवाल खड़े किये है कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने सवाल उठाए कि दो दिन पहले कैबिनेट मंत्री बिना पॉल्यूशन-इंश्योरेंस की स्कूटी पर चले पीछे 16 गाड़ियों का काफिला था। बोले दिखावे और यथार्थ में फर्क है भाजपा को शुरुआत खुद करनी चाहिए। पलटवार में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि देश पहले है गिलहरी जैसा योगदान भी भारत को मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने भी सोने-डीजल पर अपील की थी कांग्रेस को अपना इतिहास देखना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी की अपील पर मंत्री-विधायक फ्लीट घटाकर छोटी व ई-गाड़ियां अपना रहे हैं पर कांग्रेस केवल नकारात्मकता फैला रही है। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल में एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने आमजन से छोटे वाहनों सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील की है।इसी क्रम में एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी अपने सरकारी वाहन को छोड़कर दो पहिया वाहन से अपने कार्यालय एवं फील्ड में निकले । उनके साथ साथ कई पुलिस अधिकारी भी पैदल चलकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुँचे वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट एवं ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए डॉ. मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा राष्ट्रहित में एक प्रेरणादायी पहल की गई एसएसपी नैनीताल ने स्वयं बड़े वाहनों का प्रयोग सीमित करते हुए मोटरसाइकिल से कार्यालय एवं क्षेत्र भ्रमण कर आमजन को ईंधन संरक्षण का संदेश दिया। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है जहां थाना पंतनगर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पंतनगर पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी समेत कुल 7 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने जल्दी पैसा कमाने के लालच में मेट्रोपोलिस मॉल जिला चिकित्सालय रुद्रपुर और अन्य सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया खाड़ी देशों में कीड़े युद्ध के बाद वैश्विक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों से अपील की की ऊर्जा संसाधन पेट्रोल डीजल का काम से कम इस्तेमाल करें जिसका असर उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए सचिवालय पहुंचे तो वह उन्होंने अपनी फ्लीट कम कर दी। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिर्फ पांच गाड़ियों के साथ कैबिनेट बैठक में पहुंचे तो वहीं पहले मुख्यमंत्री की फ्लैट में 8 से 9 गाड़ियां चलती थी। देहरादून के कैंट क्षेत्र में दून पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी को मिली गोपनीय सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पहले भी इसी मामले में जेल जा चुका है और बाहरी राज्यों से महिलाओं को काम दिलाने के बहाने देहरादून बुलाकर देह व्यापार करवाता था। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और एक वाहन भी बरामद किया गया है।