Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-May-2026

रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन Ranbir Kapoor ने अयोध्या के प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में जमीन खरीदी है। यह प्रोजेक्ट The House of Abhinandan Lodha का लग्जरी प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डील करीब 3 करोड़ 31 लाख रुपए में हुई है और खरीदी गई जमीन का क्षेत्रफल 2134 वर्ग फीट बताया गया है। इससे पहले Amitabh Bachchan भी इस प्रोजेक्ट में निवेश कर चुके हैं। सरयू नदी किनारे बसे इस 75 एकड़ के प्रोजेक्ट में लग्जरी सुविधाएं क्लब हाउस और द लीला होटल्स का शुद्ध शाकाहारी होटल भी शामिल है। ‘तीसरी बेगम’ को लेकर बोले फिल्ममेकर केसी बोकाड़िया दिग्गज फिल्ममेकर K. C. Bokadia अपनी नई फिल्म ‘तीसरी बेगम’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में लव जिहाद ट्रिपल तलाक और धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाया गया है। बोकाड़िया ने कहा कि फिल्म किसी धर्म को निशाना बनाने के लिए नहीं बल्कि समाज के सामने गंभीर सवाल रखने के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने सेंसर बोर्ड से जुड़े विवाद और कोर्ट तक पहुंची लड़ाई पर भी खुलकर अपनी बात रखी। टोरंटो में साथ नजर आए तलविंदर और हसन रहीम भारतीय पंजाबी सिंगर Talwiinder हाल ही में टोरंटो में पाकिस्तानी सिंगर Hasan Raheem के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल हुए। दोनों कलाकारों ने मंच साझा किया और साथ में परफॉर्म करते नजर आए। तलविंदर ने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हसन रहीम के साथ स्टेज शेयर करने की उनकी इच्छा पूरी हो गई। शकीरा का नया फीफा एंथम रिलीज Shakira एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप एंथम के जरिए सुर्खियों में हैं। 2010 के सुपरहिट गाने ‘वाका वाका’ के बाद अब उन्होंने फीफा विश्व कप 2026 के लिए नया एंथम ‘दाई दाई’ रिलीज किया है। इस गाने में उनके साथ नाइजीरियन अफ्रोबीट्स स्टार Burna Boy भी नजर आ रहे हैं। गाने के रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ की रिलीज टली तमिल स्टार Suriya और Trisha Krishnan की फिल्म ‘करुप्पु’ रिलीज से कुछ घंटे पहले अटक गई जिसके बाद फिल्म तय तारीख पर रिलीज नहीं हो सकी। अब अभिनेता सूर्या ने फिल्म की रिलीज को लेकर नई जानकारी साझा की है और फैंस के धैर्य और समर्थन के लिए उनका आभार जताया है।