Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-May-2026

चर्चित भोजशाला विवाद में आज फैसला सभी से शांति बनाए रखने की अपील धार के विवादित भोजशाला और कमाल मौला मस्जिद को लेकर आज 15 मई को फैसला संभावित है। सुप्रीम कोर्ट के वकील और हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के सीनियर एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इस मामले में पांच याचिकाओं और तीन इंटरवेंशन को सुनने के बाद इंदौर हाईकोर्ट डबल बेंच ने फैसला रिजर्व रखा है। मामले में हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के याचिककर्ता ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है और उन्होंने सभी समुदायों से अपील की है कि न्याय पालिका पर सभी को विश्वास है। जो भी फैसला आए वह स्वीकार करें। शांति और सौहार्द्र बनाए रखना हम सभी का परम कर्त्तव्य है। उन्होंने डीजीपी धार एसपी से निवेदन किया है कि निर्णय के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखे। पैरवी करने वाले एडवोकेट विष्णु शंकर जैन और एडवोकेट विनय जोशी द्वारा भी सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने आयुष चिकित्सा अधिकारियों (आयुर्वेद होम्योपैथी और यूनानी) की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की खंडपीठ ने यह आदेश तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान गुरुवार को पारित किया। खंडपीठ ने राज्य सरकार और एमपीपीएससी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राज्य की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए दो दिन का समय मांगा है जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 23 जून 2026 को होगी। निगम-मंडलों के नए अध्यक्षों की ट्रेनिंग 18 मई को एमपी में सरकार ने पांच दर्जन से ज्यादा नेताओं को निगम मंडल बोर्ड प्राधिकरण और आयोगों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाकर मंत्री का दर्जा दिया है। इन नेताओं की नियुक्ति के बाद अब सरकार इनकी ट्रेनिंग कराएगी।यह ट्रेनिंग 18 मई (सोमवार) को सुबह 9 बजे अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल में होगी। मुख्यमंत्री खुद इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन करेंगे। यह प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे तक चलेगा। MP में भी पेट्रोल-डीजल ₹3-3/लीटर महंगे इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें आज सुबह 6 बजे से ही लागू हो गई हैं। अब इंदौर में पेट्रोल का रेट 109.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। स्पीड पेट्रोल की कीमत बढ़कर 119.56 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। इससे पहले इंदौर में पेट्रोल 106.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था। वहीं भोपाल में पेट्रोल का रेट 106.68 रुपए से बढ़कर 109.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल 91.87 रुपए की जगह 94.98 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। इसी तरह उज्जैन में पेट्रोल 110.18 रुपए और डीजल 95.36 रुपए जबलपुर में पेट्रोल 109.79 रुपए और डीजल 95 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। ग्वालियर में पेट्रोल 109.7 रुपए और डीजल 94.90 रुपए प्रति लीटर जबकि सिंगरौली में पेट्रोल 109.92 रुपए और डीजल 95.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 40 जिलों में गर्म हवा 5 में तेज लू चलेगी इन दिनों पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों को छोड़कर पूरा मध्य प्रदेश हीट वेव यानी लू की चपेट में है। मौसम केंद्र भोपाल ने अगले 4 दिन तक प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को करीब 40 जिलों में गर्म हवा चलेगी। इंदौर उज्जैन रतलाम धार और देवास में 15 16 और 17 मई को तीव्र लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने कहा कि दोपहर 12 से 3 बजे तक गर्मी का ज्यादा असर रहेगा। ऐसे में लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर बना रहा। शाजापुर और छतरपुर के नौगांव में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों शहर प्रदेश में सबसे गर्म रहे। वहीं 9 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार रहा। शाजापुर-नौगांव के बाद खरगोन में पारा 44.6 डिग्री खंडवा-रतलाम में 44.5 डिग्री खजुराहो में 44.3 डिग्री रायसेन-दमोह में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भोपाल में 43.4 डिग्री जबलपुर में 43.3 डिग्री इंदौर में 43 डिग्री और ग्वालियर में 41.8 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रहा।