Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-May-2026

NEET केस में अब तक 7 हिरासत में NEET पेपर लीक मामले में तीन राज्यों से अब तक 7 लोगों को पकड़ा जा चुका है। इनमें महाराष्ट्र-राजस्थान से 3-3 और हरियाणा का 1 युवक शामिल है। बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे से एक महिला और अहिल्यानगर का युवक शामिल है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम मनीषा वाघमारे है जो ब्यूटीशियन है। अहिल्यानगर से धनंजय निवृत्ति लोखंडे (26) को पकड़ा है। 12 मई को नासिक से शुभम खैरनार (30) को हिरासत में लिया जा चुका है। CBI तीनों से पूछताछ कर रही है। राजस्थान से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनमें सीकर का कंसल्टेंसी संचालक राकेश मंडवरिया और लीक पेपर खरीदकर बेचने वाले दो भाई दिनेश बिवाल और मांगीलाल बिवाल शामिल हैं। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के मुताबिक राजस्थान में करीब एक हजार कैंडिडेट तक ये पेपर पहुंचा था। SOG ने हरियाणा के गुरुग्राम से BAMS फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट यश यादव को हिरासत में लिया। इससे पूछताछ की जा रही है। पीएम की बचत की अपील 12 राज्यों में असर पीएम मोदी की बचत की अपील का असर 12 राज्यों में दिख रहा है। त्रिपुरा में ग्रुप C और D के सिर्फ 50% सरकारी कर्मचारी ही रोज ऑफिस आएंगे बाकी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और गोवा के CM प्रमोद सावंत ने पेट्रोल बचाने सरकारी खर्च कम करने के लिए अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या 50% कम करने का फैसला लिया है। पंजाब में गवर्नर ऑफिस में हर बुधवार को अधिकारी चार-पहिया वाहन से नहीं आएंगे। हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी हफ्ते में एक दिन बिना गाड़ी के चलेंगे। इससे पहले बुधवार को दिल्ली यूपी एमपी राजस्थान और बिहार में भी VVIP काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी गई है। पीएम मोदी भी बुधवार को काफिला छोड़ सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ निकले। आमतौर पर पीएम के काफिले में 12 से 15 गाड़ियां रहती हैं। UP में आंधी-तूफान 94 लोगों की मौत देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी-तूफान के कारण 94 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 17 मौतें प्रयागराज और 16 मौतें भदोही में हुईं। यहां 80 KMPH की रफ्तार से आंधी चली बरेली में एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया। राज्य के बांदा शहर में तापमान 45.4°C रहा। आज 51 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में भी तेज गर्मी और हीटवेव का असर है। बुधवार को लगातार चौथे दिन राज्य का जैसलमेर देश का सबसे गर्म शहर रहा यहां 46.1°C तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज आज बीकानेर जोधपुर जैसलमेर और बाड़मेर में तेज गर्मी का रेड अलर्ट है। 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। वहीं मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में हीटवेव चल रही है जो 18 मई तक जारी रह सकती है। बुधवार को खजुराहो में तापमान 45.4°C रहा। आज इंदौर उज्जैन धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में वार्म नाइट का भी अलर्ट है। चीन में ट्रम्प-जिनपिंग की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में जिनपिंग ने ट्रम्प का स्वागत किया। इस दौरान ट्रम्प को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया। बैठक की शुरुआत में जिनपिंग ने कहा कि पूरी दुनिया इस बैठक पर नजर लगाए हुए है। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और अमेरिका-चीन रिश्ते वैश्विक स्थिरता के लिए बेहद अहम हैं। जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों को “प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार” बनना चाहिए। वहीं ट्रम्प ने जिनपिंग की तारीफ करते हुए कहा “आपका दोस्त होना सम्मान की बात है।” ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर होने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े कारोबारी नेताओं को अपने साथ लेकर चीन आए हैं। ट्रम्प के प्रतिनिधिमंडल में इलॉन मस्क एप्पल CEO टिम कुक और बोइंग CEO समेत कई बड़े अमेरिकी कारोबारी शामिल हैं। बैठक में व्यापार टैरिफ सेमीकंडक्टर AI रेयर अर्थ मिनरल्स और ताइवान जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। ईरान बोला- अब पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमी निया ने बुधवार को कहा है कि अमेरिका और इजराइल के साथ जंग के बाद अब पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान की सेना और सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि अमेरिका के साथ युद्धविराम काफी कमजोर है। अकरमी निया ने बताया कि होर्मुज के पश्चिमी हिस्से पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नेवी का कंट्रोल है जबकि पूर्वी हिस्से की जिम्मेदारी ईरान की रेगुलर नौसेना संभाल रही है। उन्होंने दावा किया कि ईरानी सेना ने दुश्मन को उसके किसी भी मकसद में सफल नहीं होने दिया। युद्ध के दौरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मौजूद कई इक्विपमेंट तबाह कर दिए गए। अकरमी निया ने ईरान की सैन्य ताकत की तारीफ करते हुए कहा कि दुश्मन (अमेरिका-इजराइल) ने ईरान की क्षमताओं का सही अंदाजा नहीं लगाया था।