Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-May-2026

शहर में अमानक पॉलीथिन पर निगम की बड़ी कार्रवाई लाखों का माल जब्त गोदाम व फैक्ट्री सील अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती रामाकोना में बनेगा चेकपोस्ट स्नातकोत्तर परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर छात्रों का प्रदर्शन एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन 1.20 लाख की ओला बाइक बनी परेशानी ग्राहक ने दिया धरना शहर में अमानक स्तर की पॉलीथिन की खुलेआम बिक्री पर बुधवार को नगर निगम की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए गांधीगंज क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई और भारी जुर्माना लगाया गया।नगर निगम की टीम ने जांच के दौरान मंत्री ट्रेडर्स से करीब 50 किलो पॉलीथिन बाहुबली ट्रेडर्स से लगभग 5 क्विंटल पॉलीथिन तथा धीर मार्केटिंग से 10 किलो पॉलीथिन जब्त की। कार्रवाई के दौरान मंत्री ट्रेडर्स के बोहता स्थित गोदाम को सील कर दिया गया।निगम अधिकारियों ने नियमों के उल्लंघन पर मंत्री ट्रेडर्स और बाहुबली ट्रेडर्स पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जबकि धीर मार्केटिंग पर 20 हजार रुपए का दंड अधिरोपित किया गया।इसी क्रम में शहर के रंगमहल क्षेत्र स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री पर भी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित एवं अमानक पॉलीथिन के निर्माण भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले के पूर्व सांसद Nakul Nath ने नीट परीक्षा में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही से लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और मेहनत पर पानी फिर रहा है।नाथ ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ी पेपर लीक और भ्रष्टाचार से युवाओं का भरोसा टूट रहा है। उन्होंने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में बार-बार गड़बड़ी होना गंभीर चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में विफल रही है। साथ ही छात्रों के हित में परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति जनभागीदारी पोर्टल पर अपडेट अवैध उत्खनन रोकने पेयजल आपूर्ति पेंशन प्रकरण जाति प्रमाण पत्र निर्माण तथा विकास कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई।कलेक्टर ने जल संरक्षण कार्यों की मॉनिटरिंग तेज करने रामाकोना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन रोकने नाकाबंदी करने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने और जनहित योजनाओं में प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करने को कहा। स्नातकोत्तर परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी से नाराज छात्र-छात्राओं ने बुधवार को एनएसयूआई के नेतृत्व में महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी एवं छात्र नेता अर्पित तिवारी ने आरोप लगाया कि गलत मूल्यांकन के कारण सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।छात्र नेताओं ने कहा कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार आवेदन और ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन अब तक सुधार नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा सही जांच कर संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया जाए। छिंदवाड़ा में ओला इलेक्ट्रिक बाइक की खराब सर्विस और लगातार तकनीकी दिक्कतों से परेशान ग्राहक ने शोरूम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। शहर निवासी कपिल जैन ने आरोप लगाया कि 1.20 लाख रुपये की बाइक खरीदने के बाद से वाहन में बार-बार खराबी आ रही है।उनके मुताबिक बाइक अचानक बंद हो जाती है चार्जिंग रुक जाती है और सिस्टम एरर की समस्या लगातार बनी हुई है। ग्राहक का कहना है कि 12 दिनों में बाइक करीब 8 दिन तक सर्विस सेंटर में खड़ी रही जहां पीसीबी सहित कई पार्ट्स बदले गए लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।कपिल जैन ने खराब सर्विस तकनीकी स्टाफ की कमी और उचित सपोर्ट नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता फोरम जाने की चेतावनी दी। विधाभूमि ने कायम रखी सफलता की गौरवशाली परंपरा विद्याभूमि पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर सफलता की गौरवशाली परंपरा कायम रखी। वैष्णवी सूर्यवंशी और अंशिका पवार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय के 146 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिनमें 35 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. श्रीमती विजया यादव प्राचार्य उप प्राचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। जादू-टोने के शक में जीजा की हत्या दो आरोपी गिरफ्तार जिले के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रगड़ा में जादू-टोने के शक में एक व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि एक आरोपी फरार है।पुलिस के अनुसार 11 मई को रविशंकर इनवाती की मारपीट में मौत होने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि आरोपी सदबान बट्टी और साधु बट्टी को शक था कि रविशंकर ने उनके पिता पर जादू-टोना किया है जिससे उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसी शक में आरोपियों ने अपने रिश्ते के जीजा रविशंकर इनवाती पर लाठियों से हमला कर हत्या कर दी।चांद पुलिस ने आरोपी सदबान पिता बुद्धु बट्टी और साधु पिता बुद्धु बट्टी निवासी ग्राम रगड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। मामले में फरार आरोपी अजेश बट्टी की तलाश जारी है। आबकारी की दबिश 30 लीटर कच्ची शराब व 450 किलो महुआ लाहन जब्त अमरवाड़ा आबकारी विभाग ने बुधवार सुबह सिंगोड़ी क्षेत्र के खकरा चौरई महेंद्रवाड़ा राजाखोहढाना और बांका गांव में दबिश देकर 30 लीटर हाथ भट्टी शराब और 450 किलो महुआ लाहन बरामद किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी वैशाली भगत उप निरीक्षक पूर्णिमा बरकड़े सहित आबकारी अमला मौजूद रहा। मील का पत्थर बनी मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना: सांसद बंटी साहू जिले के अमरवाड़ा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 171 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में हर्रई और तामिया क्षेत्र के जोड़े भी शामिल हुए। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है जिससे बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक हो पा रहा है।मंडी परिसर मैदान में आयोजित समारोह में नवविवाहित जोड़ों को 49-49 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। कुल 83 लाख 79 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। समारोह में बारात भी धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान विधायक राजा कमलेश शाह सहित कई जनप्रतिनिधि अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सीएटीसी-92 शिविर का आगाज़ 600 एनसीसी कैडेट्स को मिलेगा सैन्य प्रशिक्षण स्थानीय कन्या परिसर में 24 एमपी बटालियन के तत्वावधान में बुधवार से सीएटीसी-92 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। दस दिवसीय शिविर में छिंदवाड़ा पांढुर्णा और सिवनी जिले के करीब 600 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं।शिविर का शुभारंभ लेफ्टिनेंट कर्नल Amanpreet Singh ने किया। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के गुण अपनाने की प्रेरणा दी। शिविर में फायरिंग ड्रिल मैप रीडिंग साइबर सिक्योरिटी ड्रोन ट्रेनिंग और आपदा प्रबंधन सहित कई विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शनिचरा बाजार-गांधी गंज से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण नगर निगम ने शनिचरा बाजार और गांधी गंज क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे रखा सामान हटवाया। निगम अमले ने दुकानदारों को निर्धारित सीमा में व्यवसाय संचालित करने की समझाइश दी और दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मानसून से पहले बाढ़ राहत प्रशिक्षण शुरू बरगी डैम हादसे के बाद होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर है। मानसून से पहले छिंदवाड़ा के माचागोरा डैम में जवानों को बाढ़ राहत और रेस्क्यू का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में एडवांस स्विमिंग बोट संचालन और आपदा के दौरान राहत-बचाव कार्य की तकनीक सिखाई जा रही है। अब तक दो चरण पूरे हो चुके हैं और जिले के 30 से 40 जवानों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है