Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
09-May-2026

पूर्व BJP विधायक के भतीजे ने किया रेप धार जिले में सरदारपुर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे ने युवती से रेप किया है। शादी का झांसा देकर 6 साल तक वारदात को अंजाम दिया। पूर्व विधायक के घर में भी ले जाकर कई बार वारदात को अंजाम दिया। सगाई के बाद शादी से इनकार कर दिया।जानकारी के मुताबिक आरोपी सरदारपुर सिविल कोर्ट में वकील है। युवती से दुष्कर्म के आरोपों के बीच वह दूसरी युवती से शादी करने वाला है। 14 मई को मंडप है। पीड़िता ने आरोपी भूपेंद्र सिंह भूरिया के खिलाफ राजगढ़ थाने में FIR दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री करेंगे शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के भैरूंदा में 10 मई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं पीएम जनमन योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV तथा पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया जाएगा। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बिजली जलकर और संपत्तिकर के सरचार्ज में 100% तक की छूट प्रदेश में शनिवार 9 मई को इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। आम लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय देने के उद्देश्य से होने वाली इस लोक अदालत में बिजली बिल जलकर और संपत्ति कर के सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया।इसके साथ ही संपत्ति विवाद बैंक रिकवरी चेक बाउंस मोटर दुर्घटना मुआवजा पारिवारिक और वैवाहिक विवाद सहित कई मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कराया जा रहा है। छिंदवाड़ा में ट्रैक्टर ने युवक को कुचला- VIDEO छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। इस हादसे में सिवनी जिले के रहने वाले 40 वर्षीय मोहम्मद जाफर शाह की मौके पर ही मौत हो गई। जाफर जुन्नारदेव में अपने किसी परिचित के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना रात करीब 8:51 बजे नगर के श्रद्धा लॉन के सामने हुई। रतलाम में पटवारी के खाते से उड़े 2.93 लाख रतलाम में साइबर ठगों ने एक पटवारी के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी और कॉल के 2.93 लाख रुपए निकाल लिए। शहर के काटजू नगर निवासी पटवारी अशोक योगी के एसबीआई खाते से 27 से 29 अप्रैल के बीच तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में यह राशि ट्रांसफर की गई है। 30 अप्रैल को जब उन्होंने अपना बैंक बैलेंस चेक किया तब उन्हें इस पूरी ठगी की जानकारी मिली। कार में जिंदा जले...10 मिनट में कंकाल बने 2 दोस्त डबरा-ग्वालियर हाईवे पर मंगलवार रात तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। कार में आग लगने से दो दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में पीछे सीट पर बैठा तीसरा युवक बच गया। घटना अर्रु तिराहे के पास हुई। जानकारी के मुताबिक तीन दोस्त ग्वालियर में शादी समारोह में शामिल होने के बाद डबरा लौट रहे थे। जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश सिवनी में ओले गिरे मध्य प्रदेश में 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार श्योपुर शिवपुरी अशोक नगर गुना टीकमगढ़ छतरपुर दमोह पन्ना सागर रायसेन भोपाल हरदा बैतूल छिंदवाड़ा सिवनी मंडला बालाघाट डिंडौरी अनूपपुर उमरिया कटनी और जबलपुर जिलों में आंधी के साथ हलकी बारिश हुई। सिवनी जिले में ओले गिरे।