Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-May-2026

बिट्टन मार्केट स्थित फुले भवन में आयोजित आज़ाद समाज पार्टी के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता दामोदर यादव ने सत्तापक्ष पर जमकर हमला बोला। आगामी दतिया उपचुनाव की हुंकार भरते हुए उन्होंने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को मच्छर बताते हुए कहा कि उनकी कोई हैसियत नहीं है। ​यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उसे चूना लगाने वाला आयोग करार दिया। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत लोकतंत्र की हत्या डंडे और नोट बल का परिणाम है। उन्होंने ममता बनर्जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के दमन के बीच वे 100 सीटें ले आईं जो बड़ी बात है। सम्मेलन में संविधान रक्षा और संगठन विस्तार पर भी रणनीति तैयार की गई।