बंगाल मे भाजपा को बहुमत पर भोपाल के भाजपा कार्यालय मे जश्न का माहौल। #BengalElection #BJPVictory #Bhopal #BJPOffice #Celebration #PoliticalNews #ModiLeadership #WestBengal #ElectionResults #BreakingNews बंगाल में ऐतिहासिक परिवर्तन की लहर के मौके पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने पहुँचे मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने चुनावी नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नतीजों को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह बंगाल के विकास के नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। राघवेंद्र सिंह ने आगे कहा कि बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विकासवाद पर मुहर लगाई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बंगाल की जनता ने ममता दीदी का सूपड़ा साफ कर दिया है और हिंसा व तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास को चुना है।