राष्ट्रीय
5 राज्यों के रुझानों से भोपाल में भारी जश्न राज्यमंत्री टेटवाल बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई! #bhopalnews #election2026 #mamatabanerjee पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रुझानों में भाजपा की बढ़त ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को भगवा रंग में सराबोर कर दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और कार्यकर्ताओं के जमीनी संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का यह अटूट भरोसा भाजपा को हर राज्य में मजबूती प्रदान करेगा।