Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-May-2026

दर्जनभर जिलों में किसान नेता हाउस अरेस्ट CM हाउस आने के पहले ही पुलिस का पहरा MP में प्रदेश में अपनी समस्याओं को लेकर भोपाल की ओर कूच करने की तैयारी कर रहे किसान नेताओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। फंदा टोल नाके पर एकत्रित होकर राजधानी पहुंचने की रणनीति बना रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के आंदोलन को पुलिस ने शुरू होने से पहले ही रोकने का प्रयास किया।खबर है कि देवास और रतलाम सहित विभिन्न जिलों के प्रमुख किसान नेताओं को उनके घरों से निकलने से पहले ही हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया गया है। वहीं जो किसान घरों से निकल चुके हैं उन्हें रास्ते में रोका जा रहा है। ​महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम एक 15 सूत्रीय ज्ञापन तैयार किया है जिसमें प्रदेश के किसानों की ज्वलंत समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की गई है। ग्वालियर पहुंचे CM मोहन यादव सवा 6 घंटे रहेंगे ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर में रहेंगे। वे सुबह शिवपुरी लिंक रोड से शीतला माता मार्ग स्थित ग्राम बेला में आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन करने पहुंचे।मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट जयभान सिंह पवैया संत कृपाल सिंह पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर अनूप मिश्रा सांसद भारत सिंह कुशवाह और भाजपा व आरएसएस के कई नेता व पदाधिकारी मौजूद हैं।मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा 55 बीघा भूमि पर करीब 110 करोड़ रुपए की लागत से विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। शिवराज की हत्या के दबाव का आरोप...पूर्व विधायक पर FIR विदिशा में बेहलोट गांव में एक किसान की आत्महत्या ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। किसान गोविंद गुर्जर ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया। इसमें पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक मुकेश टंडन की हत्या के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी डायरेक्टर को किडनैप करने 2 महीने की प्लानिंग दिल्ली की IAS एकेडमी की डायरेक्टर को भोपाल में बदमाशों ने किडनैप कर लिया था। बुधवार दोपहर (29 अप्रैल) को 9 बदमाशों ने उन्हें 4 घंटे बंधक बनाकर रखा। पिस्टल अड़ाकर 1 करोड़ 89 लाख रुपए ट्रांसफर भी करा लिए। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड प्रियंक शर्मा है। वह भोपाल में UPSC की कोचिंग चलाता था। 2019 तक उसने लगातार तीन बार यूपीएससी के लिए अटेम्प्ट दिए। तीनों बार सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने कोचिंग संचालन का प्लान बनाया। जैन मंदिर से 10लाख से ज्यादा की मूर्तियां चोरी इंदौर में एक बार फिर धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने जैन मंदिर से चांदी की मूर्तियां चोरी कर लीं। घटना सुपर कॉरिडोर क्षेत्र की है जहां सुबह मंदिर खुलते ही चोरी का खुलासा हुआ।इंदौर के सुपर कॉरिडोर स्थित ग्रेटर बाबा जैन मंदिर में सोमवार तड़के चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाश मंदिर में घुसकर भगवान की चांदी की मूर्तियां और अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत दस लाख रुपए से अधिक होने का दावा किया जा रहा है।