रुझानों में बंगाल में भाजपा को बहुमत भवानीपुर से ममता पीछे बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 157 और टीएमसी 115 सीटों पर आगे चल रही है।भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पीछे हैं। सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। वहीं पानीहाटी सीट पर आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ को बढ़त है। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम बिनपुर गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं। तमिलनाडु केरलम और पुडुचेरी के CM पिछड़े असम तमिलनाडु केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में केरलम तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सीएम अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।वहीं तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिखा रहे हैं। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन के तौर पर उभरी है। TVK कुल 234 सीटों में से 102 पर आगे चल रही है।सत्ताधारी डीएमके तीसरे नंबर पर खिसक गई है। AIADMK दूसरे नंबर पर है। बारामती से अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा आगे देश के 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। महाराष्ट्र की बारामती सीट से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार आगे चल रही हैं। सुनेत्रा महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी हैं। अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को एक विमान हादसे में निधन हो गया था।