Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-May-2026

उधम सिंह नगर जिले के सीएमओ डॉक्टर केके अग्रवाल के निर्देश पर तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किच्छा क्षेत्र में संचालित हो रहे आठ अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी की। इस दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम सूरजमल अस्पताल और छत्रपति साहू जी महाराज हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सीज कर दिया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के अग्रवाल ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता अभियान चलाया जाएगा ताकि अवैध लिंग चयन एवं भ्रूण हत्या जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा सकें। उत्तराखंड विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस सत्र पर सवाल खड़े करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर बुलाए गए इस एक दिन के विशेष सत्र का उद्देश्य ही स्पष्ट नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री तक को सत्र बुलाने की ठोस वजह नहीं बताई गई।“जिस तरीके से कांग्रेस लगातार महिला आरक्षण और अन्य मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष कर रही है सरकार दबाव में है ये सत्र सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गय l ”प्रतिमा सिंह ने कहा कि सरकार विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी नहीं ला सकी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे अहम मुद्दों पर भी कोई जवाब नहीं दिया गया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने खटीमा दौरे के दौरान एक बार फिर अपने सरल और संवेदनशील अंदाज में नजर आए। सीएम धामी ने ग्राम सभा श्रीपुर बिचुआ पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और साथ ही मौके पर मौजूद जनता की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा के श्रीपुर बिचुआ गांव पहुंचे। यहाँ उन्होंने स्थानीय निवासी रमेश सिंह चड्डा के आवास पर जाकर उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती रामा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के साथ समय बिताया और उन्हें ढांढस बंधाया।वहीं सिर्फ संवेदना ही नहीं देहरादून में बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों के लिए 41-सीटर बस की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिससे अब बच्चे स्कूल बस से आ-जा सकेंगे।डीएमएफ फंड से मिली इस सुविधा के साथ सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का भी उद्घाटन किया गया। अब तक 369 बच्चों का रेस्क्यू किया जा चुका है जिनमें से 200 से अधिक को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के पुनर्वास शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है वहीं निगरानी और रेस्क्यू के लिए होमगार्ड जवानों की भी तैनाती की गई है। चार धाम यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ता नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। शुरुआती आंकड़े ही साफ संकेत दे रहे हैं कि इस बार यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त धामों की ओर रुख कर रहे हैं। प्रशासन के लिए भी यह एक बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी बनकर सामने आया है। लेकिन तैयारियों के बीच जो रुझान सामने आए हैं वो साफ बताते हैं। इस बार यात्रा में पिछले सभी रिकॉर्ड टूट सकते हैं। आस्था विश्वास और श्रद्धा का ये महाकुंभ।इस बार और भी भव्य और भी विशाल होने जा रहा है। महिला आरक्षण को लेकर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस देशभर में पोस्टकार्ड कैंपेन चला रही है जिसके माध्यम से महिला आरक्षण को लागू करने की मांग भाजपा सरकार से की जा रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने भी पोस्टकार्ड के माध्यम से महिला आरक्षण की मांग की। जनरल पोस्ट ऑफिस देहरादून में पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत महिला कांग्रेस की पदाधिकारीयो ने पोस्टकार्ड जिसमें लिखा था कि 33% महिला आरक्षण लागू किया जाए को हाथ पर लेकर अपनी मांग को दोहराया और पोस्टकार्ड को पोस्ट बॉक्स में डाल प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया गया। पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी के बावजूद भारतीय सेना और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सेवादारों की संयुक्त टीम द्वारा बर्फ हटाने का कम किया गया। भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट फील्ड कंपनी (9 माउंटेन ब्रिगेड) की टीम सूबेदार के नेतृत्व में समर्पित सेवादारों के साथ अटलकोटी ग्लेशियर को सफलतापूर्वक पार कर चुकी है और अब श्री हेमकुंट साहिब से मात्र 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है। टीम भारी बर्फ को काटते हुए ऊंचाई वाले ट्रेक मार्ग को तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित बना रही है। आशा की जा रही है कि पूरा मार्ग निर्धारित समय से पहले साफ हो जाएगा जिससे श्री हेमकुंट साहिब के पवित्र कपाट शनिवार 23 मई 2026 को खोले जा सकें।