Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-May-2026

कमर्शियल गैस 992 रुपए हुई महंगी बालाघाट में 3337 रुपए में मिलेगा सिलेंडर मजदूर दिवस पर भडक़ा मजदूरों आक्रोश अनुकंपा नियुक्ति खत्म करने के खिलाफ सौंपा ज्ञापन वैशाख पूर्णिमा पर मनाई गई भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती निकली भव्य धम्म रैली कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल ने व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गैस ने महंगाई की सीमा तोड़ दी है। 992 रुपए दाम बढऩे के साथ ही बालाघाट में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2345 रुपए से बढकऱ 3337 रुपए हो गए हैं। बढ़े हुए दाम ने इसे प्रदेश का सबसे महंगा कमर्शियल गैस सिलेंडर बना दिया है। अचानक हुई इस 992 रुपए की वृद्धि से होटल रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर गहरा असर पड़ा है वहीं आम लोगों के जेब पर भी इसका असर जल्द दिखाई देने वाला है। गैस संचालकों के अनुसार कीमत बढऩे के बाद कमर्शियल गैस की खपत में तेजी से गिरावट आई है। छोटे होटल संचालक और व्यापारी अब सिलेंडर लेने से बच रहे हैं। वर्तमान में केवल चुनिंदा बड़े व्यवसायी ही गैस का उठाव कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बालाघाट में मजदूरों का आक्रोश खुलकर सामने आया। मायल इंडिया लिमिटेड के तहत संचालित मैंगनीज खदानों में अनुकंपा नियुक्ति समाप्त किए जाने के खिलाफ ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति ने विरोध दर्ज कराया। समिति के प्रतिनिधियों ने असिस्टेंट लेबर कमिश्नर छिंदवाड़ा को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए इस फैसले को मजदूर विरोधी बताया। समिति अध्यक्ष अनूप सिंह बैस ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने बिना केंद्र सरकार की मंजूरी के यह निर्णय लिया जो नियमों के खिलाफ है। इससे कई मजदूर परिवारों का भविष्य संकट में पड़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रबंधन ने सुनियोजित तरीके से मजदूर संगठनों की मान्यता खत्म कर दी है जिससे उनकी आवाज दबाई जा रही है। समिति ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर मृणाल मीना ने लालबर्रा और वारासिवनी क्षेत्र के खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गेहूं बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तौल कांटों की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूं की तौल में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैहर में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती इंदु मरकाम के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल स्टाफ परिवार रिश्तेदारों और परिचितों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया। मरकाम ने 14 अगस्त 1997 को अपनी सेवा की शुरुआत की थी। उनके पति जो शिक्षक थे के आकस्मिक निधन के बाद उन्हें नौकरी मिली। प्रारंभिक पदस्थापना मुरकुटा में रही जहां उन्होंने लगभग 5 वर्ष सेवा दी इसके बाद मानेगांव में 16 वर्षों तक कार्य किया। वर्ष 2015 से 30 अप्रैल 2026 तक उन्होंने बैहर कन्या विद्यालय में सेवाएं दीं।ग्राम करवाही मरकाम के दो पुत्र हैं—एक शिक्षक और दूसरा कोल माइंस में सहायक प्रबंधक। समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया। भटेरा क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण की धीमी रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वार्ड क्रमांक-02 के पार्षद योगराज कारो लिल्हारे ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय से मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि अधूरा नाला निर्माण जलभराव की समस्या सर्विस रोड का अभाव मुआवजा वितरण में देरी और वैकल्पिक मार्ग की कमी से आमजन परेशान हैं। क्षेत्र में लगातार जलभराव के कारण आवागमन भी बाधित हो रहा है। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि बारिश से पहले जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो मजबूरन निर्माणाधीन नाले को तोड़ने जैसा कठोर कदम उठाना पड़ेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जिले के लामता तहसील अंतर्गत ग्राम डोंगरबोड़ी में शराबबंदी को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक रूप ले चुका है। गांव की एक महिला पर आरोप है कि उसने घर में घुसकर एक वृद्ध महिला के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। घटना के बाद आक्रोशित महिला समूह की सदस्याएं पीड़िता को लेकर थाना लामता पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार पार्वती महिला समूह ने दो माह पहले गांव में कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध शराब का कारोबार जारी रखे हुए थे। विरोध करने पर आरोपी महिला द्वारा हमला किए जाने का आरोप है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वैशाख पूर्णिमा पर मनाई गई भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती निकली भव्य धम्म रैली जिले में शुक्रवार को भगवान गौतम बुद्ध की 2570वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले में बौद्ध अनुयायियों ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। वार्ड क्रमांक 13 बूढ़ी स्थित समता भवन बुद्ध विहार में सुबह पूजा-वंदना और धम्म पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान बुद्ध को नमन करते हुए विश्व शांति की कामना की। इसके बाद नगर में भव्य धम्म रैली निकाली गई जिसमें ‘बुद्धम् शरणम् गच्छामि’ और ‘जय भीम’ के जयघोष गूंजे। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए आंबेडकर चौक पहुंची जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सामाजिक समानता शिक्षा और मानव कल्याण के मूल्यों को अपनाने का संकल्प दिलाया गया। शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे युवक की एक्टिवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल होने पर ईलाज दौरान मौत हो गई। उक्त हादसा गुरूवार की रात करीब १.३० बजे रूपझर थाना क्षेत्र के लौंगुर के समीप घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रफुल्ल कटरे हीरापुर कच्ची बारंग भरवेली निवासी गुरूवार की रात रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह से एक्टिवा बाईक से वापस रूपझर की ओर से घर लौट रहा था। तभी लौंगूर के समीप बाईक अनियंत्रित होने से सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गया। जिससे उसे गंभीर चोट आने पर ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा मृतक का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिए संबंधित थाना को भेजी जाएगी।