एआई से रोजगार प्रभावित होंगे युवाओं को रहना होगा तैयार: नकुलनाथ जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ प्रगणकों को दिलाई शपथ लघु उद्योग भारती ने किया लघु उद्योग हित का काम -सांसद बंटी विवेक साहू अवैध मुरुम परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई डंपर जब्त बदलते मौसम के बीच बूंदाबांदी उमस ने बढ़ाई परेशानी कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को नागपुर स्थित एक होटल में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व सांसद नकुलनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे युवाओं ने शिक्षा रोजगार उद्योग विकास और नई तकनीक जैसे विषयों पर सवाल रखे।नकुलनाथ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भविष्य में कई रोजगारों को प्रभावित करेगा इसलिए युवाओं को समय रहते खुद को तैयार करना होगा। उन्होंने बताया कि कमलनाथ के साथ मिलकर जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी हैंउन्होंने केंद्र सरकार की रोजगार नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि वादों के अनुसार रोजगार नहीं मिल रहा है। साथ ही मप्र में उद्योगों की कमी के लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताया। छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार से जनगणना 2027 के प्रथम चरण की औपचारिक शुरुआत हो गई। 1 से 30 मई तक चलने वाले इस चरण में मकानों की गणना और मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा जिसके तहत घर-घर जाकर जानकारी एकत्र की जाएगी।शुभारंभ कार्यक्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने अधिकारियों प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाते हुए जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेटा की गुणवत्ता बनाए रखने और तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। छिंदवाड़ा में आबकारी विभाग के चौरई वृत्त ने गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को पकड़कर उसके कब्जे से 53 लीटर विदेशी शराब और एक दुपहिया वाहन जब्त किया। कार्रवाई बिछुआ थाना क्षेत्र के ग्राम किसनपुर और डोलापांजरा के बीच की गई।आरोपी की पहचान कपूरखेड़ा निवासी निखलेश धावड़े के रूप में हुई जिसकी गाड़ी से 297 पाव शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। लहगडुआ औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस एवं मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 500 श्रमिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू ने श्रमिकों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया और शुभकामनाएं दीं।सांसद ने कहा कि लघु उद्योगों के विकास में ऐसे संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है और श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार लगातार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। छिंदवाड़ा में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में रात्रि गश्त के दौरान लॉ कॉलेज काराबोह क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मुरुम के अवैध परिवहन में संलिप्त एक डंपर को जब्त किया।जब्त वाहन को थाना देहात की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। छिंदवाड़ा में अवैध खनिज उत्खनन परिवहन और भंडारण पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस वन परिवहन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने खनिज गतिविधियों की समीक्षा की।कलेक्टर ने संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई नियमित निरीक्षण और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला खनिज अधिकारी रविंद्र परमार ने बताया कि अप्रैल माह में अवैध उत्खनन के 10 प्रकरणों में 2.52 लाख और अवैध परिवहन के 14 प्रकरणों में 3.85 लाख रुपये की वसूली की गई। शुक्रवार को जिले में अचानक बदले मौसम और हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को कुछ देर राहत जरूर दी लेकिन शाम होते-होते उमस ने फिर मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।बारिश का पानी तपती जमीन में समा गया और उससे उठी भाप ने वातावरण को और अधिक उमसभरा बना दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले दिन के मुकाबले थोड़ा कम रहा। बुद्ध जयंती पर आयोजित हुए विविध आयोजन बुद्ध जयंती के अवसर पर समता बौद्ध विहार समिति द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भंते सुगंध बोधि जी ने अपने प्रवचन से उपस्थित जनसमूह को मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान समिति के पुनर्गठन को लेकर भी चर्चा हुई और चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर जल्द चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हु जेल में बुजुर्ग कैदियों को कूलर किए भेंट छिंदवाड़ा में भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक संस्था सर्वोदय अहिंसा ने सेवा का सराहनीय उदाहरण पेश किया। संस्था द्वारा एक ओर जहां मूक पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जिला जेल में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग कैदियों के लिए 3 बड़े कूलर भेंट किए गए।जेल प्रबंधन ने संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। दीनदयाल रसोई में लगा वॉटर कूलर मजदूर दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब द्वारा गुरैया सब्ज़ी मंडी स्थित दीनदयाल रसोई में 30 लीटर का वॉटर कूलर लगाया गया। इस दौरान श्रमिकों को कैप गन्ने का रस और मिठाई भी वितरित की गई। कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर सी.पी. राय इंजीनियर विवेक चौहान सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में कूलर का उद्घाटन किया गया। क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई एवं सदस्यों ने इस पहल को मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।