Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-May-2026

बरगी हादसा। जांच के आदेश बचाव कार्य जारी – सीएम मोहन यादव ​बरगी क्रूज हादसा। सीएम मोहन यादव ने व्यक्त किया दुख जांच के दिए निर्देश। #BargiDam #BargiAccident #JabalpurNews #MadhyaPradesh #MohanYadav #BreakingNews #MPNews #RescueOperation #CruiseAccident #BargiCruise #SafetyFirst #LifeJacket एंकर ​जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि इस घटना से मन व्यथित है । ​मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रशासन और बचाव दल की सक्रियता से अब तक 29 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। क्रूज के भीतर फंसे लोगों को निकालने के लिए कटर से उसे काटना पड़ा। सीएम ने रेस्क्यू टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मुस्तैदी ने कई जिंदगियां बचा लीं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में चूक की जांच कराई जा रही है। उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशासन पूरी सक्रियता से राहत कार्यों में जुटा है।