Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
28-Apr-2026

बंगाल- PM की रैली से पहले BJP-TMC समर्थकों में झड़प पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगदल में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली है। इससे पहले रविवार रात BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी फायरिंग और देशी बम भी फेंके गए। इसमें तीन लोग घायल हुए जबकि एक CISF जवान के पैर में गोली लगने का दावा किया गया है जगदल के जलेबी माठ मैदान में प्रधानमंत्री की रैली होनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रैली के लिए लगाए गए पोस्टर और झंडे फाड़ दिए गए। शिकायत करने थाने पहुंचे तो TMC समर्थक भी आ गए। थाने के सामने ही बहस के बाद झड़प शुरू हो गई। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- मैं माफी मांगता हूं छत्रपति शिवाजी महाराज और समर्थ रामदास स्वामी के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने माफी मांग ली रविवार को नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- कुछ लोगों ने मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला। मैं जिस स्वराज और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा का सम्मान करता हूं उसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का स्थान सर्वोच्च है। उनके बारे में नकारात्मक बोलना तो दूर मैं ऐसा सपने में भी नहीं सोच सकता। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में एक और शख्स की मौत केरल के त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोडे पटाखा विस्फोट मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। अस्पताल में भर्ती एक और घायल ने रविवार को दम तोड़ दिया मृतक की पहचान एडप्पल निवासी उन्नीकृष्णन के रूप में हुई है। घटना में घायल दो अन्य लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय कुल 38 लोग फैक्ट्री में मौजूद थे जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं महाराष्ट्र का अकोला देश में सबसे गर्म देश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पूर्वोत्तर को छोड़कर भारत के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40°C से 47°C के बीच बना हुआ है। यूपी राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में रविवार को तापमान 46°C के पार चला गया महाराष्ट्र के अकोला में तापमान सबसे ज्यादा 46.9°C रहा। इसके बाद अमरावती (महाराष्ट्र) में 46.8°C बांदा (UP) में 46.6°C वर्धा (महाराष्ट्र) और बाड़मेर (राजस्थान) में 46.4°C जैसलमेर (राजस्थान) और यवतमाल (महाराष्ट्र) में 46°C तापमान रहा। ट्रम्प बोले- ईरान के पास बहुत कम वक्त बचा है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उसके पास युद्ध खत्म करने के लिए सीजफायर पर सहमत होने के लिए सिर्फ तीन दिन हैं नहीं तो उसकी तेल पाइपलाइन में ब्लास्ट हो जाएगा एक इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान तेल का निर्यात नहीं कर पाता तो पाइपलाइन में दबाव बढ़ेगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि तेल को जहाजों या स्टोरेज टैंकों में भेजने का रास्ता बंद है और उस पर नाकेबंदी लगी हुई है।