CM बोले- लात मारकर बाहर निकालेंगे असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने पश्चिम बंगाल के बागुईआटी में शुक्रवार को चुनावी रैली में कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठियों और बांग्लादेशी मुसलमानों को लात मारकर बाहर निकालेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हुआ उसे भुलाया नहीं जाएगा। 7 मसालों से सब्जी नहीं बन सकती पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने कल (24 अप्रैल) पार्टी छोड़ दी। इनमें से 6 पंजाब से हैं। पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को ही सांसद अशोक मित्तल और संदीप पाठक के साथ BJP जॉइन कर ली। राघव चड्ढा के मुताबिक हरभजन सिंह विक्रमजीत सिंह साहनी स्वाति मालीवाल राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं।इसी बीच शनिवार को पंजाब के CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया (X) पर AAP छोड़ने वाले सांसदों पर तंज कसा। मान ने लिखा-अदरक लहसुन जीरा मेथी पाउडर लाल मिर्च काली मिर्च और धनिया ये 7 चीजें मिलकर सब्जियों स्वादिष्ट बनाती हैं लेकिन इनकी सब्जी नहीं बन सकती भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा कोई संदेह नहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा और इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर संशय में रहते थे। इसे असंभव मानते थे। भागवत ने यह बात नागपुर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में बनने वाले भारत दुर्गा शक्ति स्थल मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में कही। बंगाल में कोलकाता समेत 9 जगहों पर ED के छापे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार सुबह 9 जगहों पर छापेमारी की। कोलकाता बर्दवान और हाबरा में सप्लायर और एक्सपोर्टर से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली गई। यह कार्रवाई निरंजन चंद्र साहा और उससे जुड़े लोगों से संबंधित है।मामला 23 अक्टूबर 2020 को बसीरहाट थाने में दर्ज FIR से जुड़ा है जिसमें कल्याणकारी योजनाओं के लिए तय गेहूं की हेराफेरी का आरोप लगा था। प्रयागराज देश में सबसे गर्म पारा 45.2°C पहुंचा देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे ज्यादा तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र के अकोला में पारा 45°C अमरावती में 44.8°C रहा।उत्तर-पश्चिम उत्तर मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C के पार जा चुका है। इनमें वाराणसी बांदा रोहतक झारसुगुड़ा टिटलागढ़ अकोला अमरावती वर्धा चंद्रपुर यवतमाल बाड़मेर हमीरपुर आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं।