ममता की चुनावी रणनीति बनाने वाली I-PAC का ऑफिस बंद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और सीएम ममता बनर्जी का चुनावी कैंपेन संभाल रही फर्म ‘आई-पैक’ का कोलकाता के विधाननगर स्थित दफ्तर दो दिन से बंद है। सूत्रों के अनुसार इसके एचआर ने 1300 कर्मियों को काम पर न आने का लेटर भेजा है। यह सब ऐसे समय हुआ है जब पहले चरण का मतदान को 3 दिन बचे हैं। 23 अप्रैल को पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग होनी है। चुनाव प्रचार 21 को खत्म हो जाएगा। दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को है। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। दरअसल तृणमूल की बूथ लेवल की गतिविधि से लेकर नेताओं की सभाएं रैलियां सब कुछ तय करने में I-PAC यानी इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी एक पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कंपनी की अहम भूमिका निभा रही है। बंगाल में पार्टी के मौजूदा करीब 33% विधायकों के टिकट काटने के फैसले के पीछे भी इसी का सर्वे आधार था। इसने बंगाल के 93 हजार पोलिंग बूथों के लिए एक लाख शैडो एजेंट्स तैयार किए थे। तमिलनाडु में ₹1200 करोड़+ के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी सोना-चांदी फ्रीबीज शराब और ड्रग्स जब्त किए हैं। इसमें ₹169.85 करोड़ कैश ₹650.87 करोड़ के सोना-चांदी शामिल हैं। वहीं महिला आरक्षण बिल को लेकर 18 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को संबोधन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 700 से अधिक नागरिकों ने चुनाव आयोग को लेटर लिखकर इसे आचार संहिता (MCC) का उल्लंघन बताया है। लेटर लिखने वालों में पूर्व ब्यूरोक्रेट्स एक्टिविस्ट और पत्रकार शामिल हैं। शिकायत में कहा गया है कि यह संबोधन दूरदर्शन संसद टीवी और ऑल इंडिया रेडियो जैसे सरकारी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुआ जो चुनाव के दौरान पक्षपातपूर्ण प्रचार के समान है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर इस प्रसारण को अनुमति दी गई थी तो अन्य राजनीतिक दलों को भी समान समय दिया जाना चाहिए। यूपी का प्रयागराज देश में सबसे गर्म पारा@44.4°C देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी होने लगी है। राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ ओडिशा और दिल्ली में दिन में लू कहर जारी है। इन राज्यों के कई जिले 44°C का आंकड़ा पार कर गए हैं। महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दोनों जिलों में दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रखे जा रहे हैं ताकि लोग चौराहों पर धूप में खड़े रहने से बच सकें। इसके अलावा इन राज्यों की सरकार ने दोपहर 12 से 4 बजे तक सभी आउटडोर काम रोकने के निर्देश दिए हैं। कंस्ट्रक्शन वर्कर स्ट्रीट वेंडर और ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के काम के घंटे बदलकर सुबह 6 से 11 बजे तक और शाम 4 से 8 बजे तक किए गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली मध्य प्रदेश वेस्टर्न यूपी ओडिशा छत्तीसगढ़ विदर्भ में रातें भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। ट्रम्प के ऐलान से पहले दांव लगाकर करोड़ों कमाए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के दौरान एक दिलचस्प और विवादित ट्रेंड देखने को मिला है। कई ट्रेडर्स (शेयर बाजार में दांव लगाने वाले लोग) बड़े ऐलान से ठीक पहले करोड़ों डॉलर के दांव लगाते दिखे हैं। BBC ने अलग-अलग फाइनेंशियल मार्केट के ट्रेड डेटा का विश्लेषण किया और उसे ट्रम्प के बड़े बयानों और घोषणाओं के समय से मिलाया। इसमें एक पैटर्न सामने आया कि कई बार उनके बयान आने से कुछ घंटे या मिनट पहले ही ट्रेडिंग में अचानक तेज उछाल दिखा। कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि यह इनसाइडर ट्रेडिंग का मामला हो सकता है। यानी सूचनाएं पहले ही लीक हो रही थीं जिससे आम निवेशकों के भरोसे के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वहीं कुछ दूसरे एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मामला इतना सीधा नहीं है। कुछ ट्रेडर्स अब ट्रम्प के फैसलों और बयानों को पहले से भांपने में माहिर हो गए हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री पॉल क्रुगमैन ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि ट्रम्प के करीबी लोगों ने अंदरूनी जानकारी का फायदा उठाकर क्रूड ऑयल मार्केट में करोड़ों डॉलर का खेल खेला है। ट्रम्प बोले- ईरान से समझौता होने तक नाकेबंदी नहीं हटेगी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका तब तक ईरान के बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी नहीं हटाएगा जब तक तेहरान के साथ कोई समझौता नहीं हो जाता। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक हफ्ते पहले शुरू हुई यह नाकेबंदी ईरान को पूरी तरह तबाह कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस संघर्ष में अमेरिका बहुत आगे है। इसके जवाब में ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ट्रम्प दबाव बनाकर और सीजफायर तोड़कर बातचीत को ऐसी बनाना चाहते हैं जहां ईरान को झुकना पड़े या फिर दोबारा जंग शुरू करने का बहाना मिल जाए। गालिबाफ ने आगे कहा कि ईरान किसी भी धमकी के दबाव में बातचीत नहीं करेगा। पिछले 2 हफ्ते में ईरान जंग लड़ने के लिए नई तैयारी कर चुका है। इन दोनों नेताओं का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम बुधवार को खत्म होने वाला है।