Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Apr-2026

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा आगामी चारधाम यात्रा-2026 की सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आईजी गढ़वाल ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा को पिछले अनुभवों के आधार पर अधिक डिजिटल सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया गया है यात्रा की 24x7 मॉनिटरिंग के लिए सरदार पटेल भवन में एक अत्याधुनिक चारधाम कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। चारधाम यात्रा को लेकर देशभर में श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने भी यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि में स्थित बद्री-केदार और हरिद्वार जैसे पवित्र धाम भगवान शिव और सनातन आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। आचार्य रामदेव बाबा ने कहा बद्री केदार हरिद्वार ये सब भगवान शिव के पवित्र स्थान हैं। चारधाम यात्रा को लेकर पूरे देश में बहुत उत्सव का माहौल है। इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने वाली है करोड़ों लोग यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। अगले साल महाकुंभ भी है जो एक बहुत बड़ा आध्यात्मिक आयोजन होगा।देवभूमि उत्तराखंड में आकर देवत्व की प्रतिष्ठा होगी सनातन धर्म का गौरव और बढ़ेगा। उत्तराखंड में कल से शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा को लेकर धामी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में यात्रा रूट की सड़कों और सुविधाओं पर महत्वपूर्ण अपडेट दिए सतपाल महाराज ने बताया कि पीडब्ल्यूडी (PWD) सिंचाई और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ यात्रा रूट की सड़कों की समीक्षा की गई है। डबराड़ी और भटवाड़ी जैसे क्षेत्रों में सिल्ट के कारण बढ़ते जलस्तर और सड़क कटाव को रोकने के लिए चैनललाइजेशन के आदेश दिए गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि लोकसभा में पेश तथाकथित “महिला आरक्षण संशोधन बिल” को लेकर भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है जबकि सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण का मूल कानून 2023 में ही पारित हो चुका है। यह नया बिल आरक्षण लागू करने के बजाय सीटें बढ़ाने से जुड़ा था जिसका औचित्य स्पष्ट नहीं किया गया। कांग्रेस ने सिर्फ यही सवाल उठाया कि बिना ठोस आधार के सीटें बढ़ाने की जरूरत क्या है जबकि वर्तमान सीटों पर ही 33% आरक्षण लागू किया जा सकता है। भाजपा जनता खासकर महिलाओं को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है जबकि वास्तविक महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। रामनगर के कोसी नदी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां उपखनिज लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर आग के गोले में बदल गया रामनगर के कोसी नदी के कठियापुल गेट के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नदी से उपखनिज लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई बताया जा रहा है कि यह अर्जुन ट्रैक्टर था जिसका नंबर 2919 बताया जा रहा है। ट्रैक्टर में आग कैसे लगी इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है + रुड़की में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के आगमन का उत्तराखंड क्रांति दल ने जोरदार विरोध किया। बीएसएम चौक से शुरू हुआ प्रदर्शन गंगनहर पुल तक पहुंचते-पहुंचते उग्र हो गया जहाँ पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। रुड़की के बीएसएम चौक पर उत्तराखंड क्रांति दल के दर्जनों कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष दीपक लखवान के नेतृत्व में एकत्र हुए। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के जिला कार्यालय आगमन के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर पैदल कूच किया। प्रदर्शनकारी बीएसएम चौक से होते हुए मालवीय चौक पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और आगे बढ़ते रहे। इसके बाद गंगनहर पुल पर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें जबरन रोका गया। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के जसपुर में महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 15 अप्रैल 2026 को ठाकुर मंदिर चौराहे पर खुदान कार्य के दौरान कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान और पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिघल आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के समर्थकों में धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ जिसे पुलिस ने शांत कराया। पूर्व विधायक द्वारा बिना अनुमति मूर्ति लगाने का आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेकिन खंड विकास कार्यालय के आदेश के आधार पर यह दावा गलत बताया गया। महिलाओं सहित स्थानीय लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पूर्व विधायक के खिलाफ तहरीर देकर FIR की मांग की है।