Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
17-Apr-2026

लूट का विरोध पड़ा भारी दो छात्रों पर चाकू से हमला हनुमान प्रतिमा निर्माण को मिला संत आशीर्वाद जगतगुरु ने बालाघाट आने की दी सहमति गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव नई टाइमिंग लागू नगर के जागपुर घाट क्षेत्र में 16 अप्रैल की रात करीब 8 बजे तीन अज्ञात युवकों ने दो छात्रों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों छात्र बालाघाट पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे किराए के कमरे में रहकर पीजी कॉलेज में अध्ययन कर रहे हैं। घटना की रात वे जागपुर घाट में रात्रिकालीन मैच देखने गए थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और दोनों को रोककर जेब की तलाशी लेने लगे विरोध करने पर एक युवक ने चाकू निकालकर पियूष के पेट में वार कर दिया। वहीं युपेश द्वारा बीच-बचाव करने पर उस पर भी चाकू से हमला किया गया जिससे उसके हाथ में चोट आई। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक तौर पर यह घटना लूट के प्रयास से जुड़ी प्रतीत हो रही है घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर जांच डायरी कोतवाली थाना भेज दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। जिले के भरवेली क्षेत्र स्थित हीरापुर में प्रस्तावित 205 फीट ऊंची भगवान श्री हनुमान जी की भव्य प्रतिमा एवं मंदिर निर्माण को लेकर धार्मिक वातावरण और अधिक उत्साहित हो गया है। मंदिर समिति ने चित्रकूट पहुंचकर जगतगुरु रामभद्राचार्य जी से भेंट कर इस महाअभियान के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समिति द्वारा उन्हें श्रद्धा स्वरूप कोदो का चावल एवं सत्तू भेंट किया गया जिसे उन्होंने स्नेहपूर्वक स्वीकार किया। संत ने इस कार्य को सनातन आस्था और सांस्कृतिक जागरण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए जल्द बालाघाट आने की सहमति दी है। उकवा / माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किया गया जिसमें शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय उकवा की प्राचार्या श्रीमती सुनीता बोरकर ने छात्राओ की वार्षिक परीक्षा फल 2026 की पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि हमारे विद्यालय की दसवी कक्षा में 66 छात्राएं हैं और सभी 66 छात्राएं उत्तीर्ण है इसी तरह कक्षा 12वीं कला संकाय की 17 छात्राए सभी उत्तीर्ण कॉमर्स 9 में 9 छात्राएं उत्तीर्ण विज्ञान (गणित) पांच छात्राएं सभी उत्तीर्ण विज्ञान ( बायो) 19 में से 15 छात्राएं उत्तीर्ण हुई छात्राओं व पालको को पुष्प हार पहनकर सम्मानित किया गया । वनमण्डलाधिकारी उत्तर सामान्य बालाघाट एवं उपवनमण्डलाधिकारी उकवा सामान्य वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण लामता सामान्य के मार्गदर्शन मे दिनांक 15/04/2026 को वन गस्ती के दौरान लामता छिन्दलई मार्ग पर एक ट्रेक्टर मय ट्राली सहित जिसमे बीजा प्रजाति के 13 नग लट्ठे ट्रेक्टर ट्राली पर रखे पाये गये ट्रेक्टर चालक अभिषेक द्वारा बताया गया कि ग्राम चिचोली निवासी गेन्दलाल अडमे के भूमी स्वामी क्षेत्र से बगौर अनुमति लकड़ी कटाई कर परिवहन करते पकड़ा गया बीट प्रभारी बीट चाचेरी श्री कमल किशोर पाण्डेय द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया उक्त जप्ती मे परिक्षेत्र सहायक चाचेरी श्री गजेन्द्र बिसेन बीट प्रभारी आरीफ खान सुरक्षा सहयोगी साकेश जैतवार रमेश यादव विजय प्रकाश यादव का योगदान रहा जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार अब सभी शासकीय अशासकीय नवोदय सीबीएसई आईसीएसई एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में नई समय-सारणी लागू होगी नए निर्देशों के तहत नर्सरी से कक्षा 5 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शाला संचालन समय सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक की कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित की जाएंगी। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और गिरते भू-जल स्तर ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पानी की कमी बिजली संकट और फसलों में लग रहे रोगों के कारण रबी सीजन की धान फसल पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण सिंचाई बाधित है जिससे उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है।