Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
17-Apr-2026

MP में दिनदहाड़े बैंक में 15 करोड़ की डकैती मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती का मामला सामने आया है। यहां बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार दोपहर 5 हथियारबंद बदमाश घुसे। फायरिंग कर करीब 9-10 किलो सोना और 20 लाख कैश लेकर भाग गए। सोने की कीमत करीब 15 करोड़ आंकी गई है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है।जानकारी के मुताबिक लूटा गया सोना ग्राहकों का था जिसे बैंक ने गिरवी रखकर लोन जारी किया था। CM हाउस मार्च से पहले हिरासत में लिए गए भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को सीएम हाउस घेराव से पहले ही पुलिस ने रोक लिया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को बसों में भरकर थानों ले जाया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बदसलूकी की गालियां दीं और कई के हाथों की उंगलियां तक फ्रैक्चर हो गईं। अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं। 30 हजार परिवारों से 100-100 रुपए जुटाएगी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए नया फंड प्लान तैयार कर रही है। हर विधानसभा में 30 हजार परिवारों से 100-100 रुपए जुटाने की योजना है। इस राशि का उपयोग कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग और संगठन विस्तार में किया जाएगा। प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि यह प्रस्ताव दिल्ली हाईकमान को भेजा गया है। थाने में सुसाइड- TI लाइन अटैच हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड रतलाम के नामली थाने में एक आरोपी के फांसी लगाकर सुसाइड करने के मामले में टीआई गायत्री सोनी को लाइन अटैच और नाइट ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल नारायण जादौन को सस्पेंड कर दिया गया है।मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पिता ने खुदकुशी करने और अपनी गिरफ्तारी से पहले ही थाने में एक आवेदन दिया था जिसमें लिखा था- मैंने बेटी को एक लड़के से वीडियो कॉल पर बात करते देखा था उसे समझाया। इस कारण पत्नी सास और साली मिलकर मेरे खिलाफ झूठे केस की साजिश रच रही हैं। PMO के फर्जी सिफारिशी पत्र से नौकरी का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के कथित फर्जी सिफारिशी पत्र के जरिए नौकरी हासिल करने के मामले में आरोपी को साक्ष्य प्रमाणित नहीं होने पर कोर्ट से राहत मिल गई। अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार चंदेल की कोर्ट ने आरोप सिद्ध न होने पर आरोपी दीपक अवस्थी को दोषमुक्त कर दिया। इस फैसले के बाद केस में पुलिस की जांच पर सवाल उठे हैं। घटना 13 अक्टूबर 2023 की है। फरियादी राहुल पिस्तौर ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी कि विजय नगर स्थित अवंतिका गैस एजेंसी के कार्यालय में असिस्टेंट मैनेजर (प्रोजेक्ट) पद पर नियुक्ति के लिए आरोपी दीपक अवस्थी (निवासी झांसी उत्तर प्रदेश) ने प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली के कथित डायरेक्टर के नाम से जारी एक सिफारिशी पत्र प्रस्तुत किया है। मामी से रिश्ते के चलते मामा की हत्या हरदा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भांजे ने अपने ही मामा की हत्या कर दी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी की मामी से पिछले 6 साल से नजदीकियां थीं। इसी अवैध संबंध के चलते उसने मामा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या के बाद इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 43° की तपिश में खुल रहे स्कूल: बच्चों ने CM से मांगी छुट्टी मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच स्कूल खुले होने पर बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी है। कई जगह बच्चों ने कहा कि “CM अंकल अब छुट्टी करा दीजिए।” प्रदेश के 20 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है और तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। 19-20 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।