TET परीक्षा के लिए नए सिरे से आदेश जारी होंगे अभिषेक सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों की नौकरी पर असर डालने वाली TET परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग नया आदेश जारी करेगा। लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नए आदेश में टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता और छूट की स्थिति स्पष्ट की जाए। आयुक्त ने कहा कि नए आदेश में यह स्पष्ट किया जाएगा कि किन शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा अनिवार्य होगी और किन्हें नियमानुसार छूट या सरलीकरण मिलेगा। जय भीम के नारों से गूंजी अंबेडकर की जन्मस्थली भारत के संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती इंदौर जिले के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में मनाई जा रही है। यहां एक दिन पहले ही महाराष्ट्र गुजरात राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों से अनुयायियों और बौद्ध भिक्षुओं का पहुंचना शुरू हो गया।सोमवार देर रात ठीक 12 बजे काली पलटन स्थित बाबा साहब के जन्म स्मारक पर मान वंदना के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आतिशबाजी की गई। आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा जबकि जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सर्वाइकल कैंसर…एचपीवी टीकाकरण में एमपी सबसे आगे किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में एमपी देश में सबसे आगे है। राज्य में 7 लाख 51 हजार किशोरियों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया था जिनमें से अब तक 5 लाख को टीका लगाया जा चुका है। इस तरह प्रदेश ने अपने लक्ष्य का करीब 66 प्रतिशत हासिल कर लिया है। राज्यसभा सीट पर कांग्रेस में कास्ट प्रेशर बढ़ा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हुई सीट को लेकर कांग्रेस के भीतर खींचतान तेज हो गई है। पार्टी में जातीय समीकरणों को लेकर दबाव(कास्ट प्रेशर) लगातार बढ़ रहा है। जहां पहले दलित और फिर विंध्य के ब्राह्मणों की ओर से दावेदारी पेश की गई थी वहीं अब इस रेस में सिंधी समाज की भी एंट्री हो गई है।रीवा शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिलीप ठारवानी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर सिंधी समाज से राज्यसभा प्रतिनिधि भेजने की मांग उठाई है। एमपी के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट मध्य प्रदेश में अब बादलों और बारिश की विदाई हो गई है। सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 16 और 17 अप्रैल से प्रदेश के कई जिलों में भीषण लू चल सकती है। सोमवार को रतलाम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 41.2°C दर्ज किया गया। इसके अलावा धार नर्मदापुरम और खरगोन में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा।