Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Apr-2026

जबलपुर नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने वेस्ट-टू-एनर्जी और सीएनडी प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शहर में कचरा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं। वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में कचरे से बिजली उत्पादन की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से चल रही है वहीं सीएनडी प्लांट ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ का उदाहरण बनकर मलबे से पेवर ब्लॉक तैयार कर रहा है। इन पेवर ब्लॉक्स का उपयोग नगर निगम के निर्माण कार्यों में हो रहा है और आम नागरिकों को भी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे और सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक लेकर जिले की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से लंबित गंभीर अपराधों महिला सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। एसपी ने सख्त निर्देश दिए कि हत्या लूट और महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर चालान पेश किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर वहां दुर्घटनाएं रोकने के लिए रोड एजेंसियों के साथ मिलकर स्पीड ब्रेकर और संकेतक बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।एसपी ने निर्देशित किया कि गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए तत्काल टीमें भेजी जाएं और सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हो। बलसाड़-पुरी एक्सप्रेस में यात्रियों से जबरन पैसे वसूलने और अभद्र व्यवहार करने वाले तीन किन्नरों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। ट्रेन के जनरल कोच में यात्रियों ने शिकायत की थी कि कुछ किन्नर उन पर पैसे देने का दबाव बना रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब के निर्देशन में टीम ने घेराबंदी की और जबलपुर स्टेशन के आउटर पर उतरकर भाग रहे तीन किन्नरों को धर दबोचा। ​पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यात्रियों से वसूली और न्यूसेंस करना स्वीकार किया जिसके बाद उनके विरुद्ध रेल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। आज आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी शिवि सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने घोषणा की कि आगामी 13 अप्रैल 2026 को संस्कारधानी जबलपुर में एक विशाल आमसभा और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब विशेष रूप से जबलपुर पहुंचेंगे। ​युवा कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि यह विरोध विशेष रूप से भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ है जो उनके अनुसार भारतीय किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों को नुकसान पहुंचाएगी। इसके साथ ही बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे सिविक सेंटर में विशाल सभा होगी जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा जबलपुर में जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भानतलैया क्षेत्र में जुए की महफिल पर छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का इलाके में जुलूस निकालकर अपराधियों को सख्त संदेश दिया।जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि भानतलैया स्थित मयूरकला मूर्तिकार के पास खुले मैदान में लाइट लगाकर कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही बेलबाग पुलिस ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और सभी जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 1 लाख 6 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं।कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी जुआरियों को पैदल इलाके में घुमाते हुए जुलूस निकाला जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां शराब के नशे में धुत बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज गति से दौड़ रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे और नशे की हालत में संतुलन खो बैठे। देखते ही देखते बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गईदोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ।बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों युवक शराब के नशे में थे। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल घमापुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवकों की पहचान की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।