Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Apr-2026

रायपुर के गोबरा नवापारा में सफाई कर्मचारी जुगे माचखंड के साथ थाने में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरक्षक हुलास साहू ने पूछताछ के दौरान पिटाई की जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना से नाराज़ परिजन स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन कर आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की। राजधानी रायपुर के डी.डी. नगर क्षेत्र में लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों और 3 नाबालिगों सहित कुल 5 को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रात में राहगीरों को चाकू दिखाकर सोने की चेन मोबाइल नगदी और दस्तावेज लूटे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन एक एक्टिवा और चाकू जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भूपेश साहू (19) और हयांश उर्फ अयान पाल (18.5) शामिल हैं जबकि 3 अन्य नाबालिग हैं। छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों को मानसिक तनाव कम करने के लिए 12 दिन का अतिरिक्त विशेष अवकाश देने की चर्चा है।इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में काम नहीं हो रहा सरकार सिर्फ टाइम पास कर रही है और प्रशासनिक दबाव बढ़ गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मंत्रियों को भी 12 दिन योग करना चाहिए क्योंकि वे जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। बस्तर 2.0 के ब्लूप्रिंट पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को जो विकास योजना सौंपी है उसमें यह स्पष्ट किया जाए कि क्या राज्य पर बकाया 22 हजार करोड़ रुपए की माफी की मांग शामिल है या नहीं। बैज ने यह भी पूछा कि नक्सल मुक्त पंचायतों को एक-एक करोड़ रुपए देने का वादा इस ब्लूप्रिंट में शामिल है या नहीं सरकार पहले इन मुद्दों पर स्थिति साफ करे। असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में रायपुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष कुमार मेमन के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक पर पुतला दहन कर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के साथ झूमा-झटकी भी हुई और आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया गया। कुमार मेमन ने आरोप लगाया कि असम सरकार कांग्रेस नेताओं पर दबाव बना रही है जबकि कांग्रेस भाजपा के ऐसे हथकंडों से डरने वाली नहीं है। वहीं छाया विधायक आकाश शर्मा ने कहा कि बीजेपी नेता बौखलाए हुए हैं और जनता सरकार से परेशान है।