निर्माणी खमरिया (OFK) में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नाइट शिफ्ट में जा रहे कर्मचारियों का सामना अचानक एक भारी-भरकम मगरमच्छ से हो गया। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ सड़क के बीचों-बीच बैठा हुआ था जिससे कर्मचारियों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।जैसे ही वाहन की हेडलाइट की रोशनी मगरमच्छ पर पड़ी मौके पर मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई। शोर-शराबा बढ़ने पर मगरमच्छ ने भागने की कोशिश की लेकिन सड़क किनारे लगी जाली में फंस गया। इसके बाद कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे निकालने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल सकी। स्थिति को देखते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई शुरू की। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) के तत्वावधान में 9 अप्रैल को विश्व नवकार मंत्र दिवस के अवसर पर वैश्विक स्तर पर भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 108 देशों के करीब 6000 स्थानों पर एक साथ सामूहिक नवकार मंत्र जाप होगा जिसका उद्देश्य विश्व शांति अहिंसा और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार करना है। जबलपुर में यह आयोजन मालवीय चौक स्थित डी.एन. जैन ग्राउंड में सुबह 8:01 बजे से 9:36 बजे तक आयोजित होगा जहां हजारों श्रद्धालु एकत्र होकर सामूहिक जाप करेंगे। कार्यक्रम की विशेषता यह है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम के जरिए इस वैश्विक आयोजन से जुड़ेंगे।JITO जबलपुर चैप्टर के अध्यक्ष राहुल बड़कुल ने बताया कि यह आयोजन संस्कारधानी में अभूतपूर्व होगा जिसमें जैन समाज के साथ सर्व समाज के लोग भी भाग लेंगे। सचिव आशीष कोठारी ने इसे वैश्विक आध्यात्मिक पहल बताते हुए कहा कि लाखों लोग एक साथ जुड़कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे।महिला विंग अध्यक्ष विनीता बड़कुल ने कहा कि सामूहिक मंत्रोच्चार से उत्पन्न ऊर्जा का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। जबलपुर में यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार के नेतृत्व में जिला प्रशासन पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेरीताल क्षेत्र में फुटपाथ और सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर रास्ता साफ कराया। कमिश्नर ने बताया कि शहर को ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से पिछले 3-4 महीनों से यह अभियान लगातार जारी है। इसके साथ ही मानसून के दौरान जलभराव रोकने के लिए 157 बड़े नालों को चिन्हित किया गया है जहाँ से अतिक्रमण हटाकर सफाई कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है ताकि जल निकासी में कोई बाधा न आए। बेलबाग तिराहे पर स्थित कोदूलाल अग्रवाल किराना स्टोर में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात आग लग गई। रात के सन्नाटे में अचानक दुकान के भीतर से उठती आग की लपटों और काले धुएं को देखकर आसपास के निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पर दमकल विभाग की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां और एक पानी का टैंकर तुरंत मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दुकान के भीतर प्रवेश किया और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं इस अग्निकांड में दुकान में रखा भारी मात्रा में किराना सामान जलकर खाक हो गया । दुकानदार द्वारा आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है जिसका आंकड़ा लाखों में होने की आशंका जताई जा रही है।