Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Apr-2026

सबरीमाला समेत धार्मिक स्थलों में महिलाओं की एंट्री पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को एंट्री देने का आदेश जारी रहे या नहीं सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ आज से इस पर सुनवाई करेगी। मस्जिदों में महिलाओं की एंट्री दाऊदी बोहरा समुदाय में महिला का खतना और दूसरे धर्म में शादी करने वाली पारसी महिलाओं को धार्मिक स्थलों में जाने का अधिकार मिले या नहीं कोर्ट इस पर भी फैसला करेगा। धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव से जुड़े ये सवाल पिछले 26 साल से देश की अलग-अलग अदालतों में पेंडिंग हैं। सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ आज से 22 अप्रैल तक 50 से ज्यादा याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे सबरीमाला रिव्यू केस की सुनवाई शुरू होगी। रीव्यू पिटीशनरों और उन्हें सपोर्ट करने वाले 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक जबकि विरोध करने वाले 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक दलीलें दे सकेंगे। असम केरल और पुडुचेरी में चुनाव से पहले ‘साइलेंस पीरियड’ लागू चुनाव आयोग ने असम केरल और पुडुचेरी के लिए साइलेंस पीरियड की घोषणा की है। जो मंगलवार शाम 5 बजे से शुरू होगा। यह समय सभी निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग खत्म होने से ठीक 48 घंटे पहले का है। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के अनुसार इस दौरान चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यानी उम्मीदवार जनसभाएं जुलूस रैलियां जनसंपर्क और कोई भी दूसरी गतिविधि नहीं कर सकेंगे। आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए चुनाव प्रचार पर भी रोक लगा दी है। बल्क SMS फोन कॉल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए वोट मांगना भी प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा जो राजनीतिक पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता बाहर से आए हैं और संबंधित राज्य के रजिस्टर्ड वोटर नहीं हैं उन्हें चुनाव प्रचार खत्म होते ही तुरंत वहां से चले जाने का निर्देश दिया है। एयर इंडिया CEO कैंपबेल विल्सन ने दिया इस्तीफा नए प्रमुख की तलाश शुरू एअर इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एयर इंडिया ने नए CEO की तलाश भी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार विल्सन सितंबर में अपना पद छोड़ सकते हैं। पिछले हफ्ते हुई कंपनी की बोर्ड बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। विल्सन को 2022 में एअर इंडिया का CEO और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया था। उनका कॉन्ट्रैक्ट 5 सालों के लिए जुलाई 2027 तक था। रिपोर्ट्स के अनुसार एयरलाइन अहमदाबाद प्लेन क्रैश की फाइनल जांच रिपोर्ट आने के बाद नए CEO की नियुक्ति करेगी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई 2025 को हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी। अंतिम रिपोर्ट जून 2026 में आ सकती है। डोनाल्ड ट्रम्प की चेतावनी के बीच ईरान ने युवाओं से समर्थन की अपील की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की धमकियों को देखते हुए ईरान ने देशभर के युवाओं को एकजुट होने और अपना समर्थन देने की अपील की है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने कई यूनिवर्सिटी के युवाओं कलाकारों खिलाड़ियों और युवा संगठनों से कहा है कि वे 7 अप्रैल को पावर प्लांट्स के आसपास ह्यूमन चेन बनाकर खड़े हो जाएं। इसका मकसद सार्वजनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अमेरिकी हमले का विरोध करना बताया गया है। इससे पहले ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने और सीजफायर के लिए 48 घंटे का वक्त दिया था जो कि आज रात 8 बजे (भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे) खत्म हो रहा है। ईरान पर अमेरिका का सख्त रुख ट्रम्प बोले- ‘एक रात में खत्म कर सकते हैं’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान जंग पर सोमवार रात (भारतीय समय के मुताबिक) प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग अच्छी चल रही है। अमेरिका चाहे तो पूरे ईरान को एक रात में खत्म कर सकता है। जरूरत पड़ी तो वह रात कल भी हो सकती है। ट्रम्प ने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने वाले ऑपरेशन को ‘ऐतिहासिक’ बताया। उन्होंने कहा “मैंने अमेरिकी सेना को आदेश दिया था कि हमारे बहादुर सैनिकों को सुरक्षित घर लाने के लिए जो भी जरूरी हो वह किया जाए।”उन्होंने कहा ‘यह बहुत जोखिम भरा फैसला था क्योंकि हमने 1-2 पायलट को निकालने के लिए 100 जान को दांव पर लगा दिया था।’ ट्रम्प ने इसे हाल के दशकों में सबसे खतरनाक ऑपरेशनों में से एक बताया।