Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Apr-2026

जबलपुर की क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हरियाणा के फरीदाबाद के एक ही परिवार के चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गड़ा धन मिलने का झांसा देकर असली सोने की गिन्नियां दिखाता था और बदले में करोड़ों रुपये लेकर नकली सोना थमा देता था। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से 1 करोड़ 55 लाख रुपये नगद 84 ग्राम असली सोना 20 किलोग्राम नकली सोना और 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।​पुलिस ने इस अंतर्राज्जीय गिरोह के मुख्य सरगना पन्नालाल राठौर (60 वर्ष) उसके बेटे धर्मेंद्र (34 वर्ष) वीरेन्द्र (30 वर्ष) और पत्नी रामादेवी (52 वर्ष) को झांसी से घेराबंदी कर दबोचा। जांच में सामने आया कि ये आरोपी पनागर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे और शहर के भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। इन्होंने तीन अलग-अलग वारदातों में कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। जबलपुर के 1041 बूथों पर फहराया गया भगवा ध्वज लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने किया मुख्य ध्वजारोहण जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को संस्कारधानी के सभी 1041 बूथों पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह रानीताल स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय में संपन्न हुआ जहाँ मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गौरव के साथ पार्टी का ध्वज फहराया। इस गरिमामय अवसर पर सांसद आशीष दुबे राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि विधायक अशोक रोहाणी अभिलाष पांडे और नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज सहित कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए शहर के सभी मंडल कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के निवास पर भी ध्वज फहराए गए। जिला चिकित्सालय विक्टोरिया में प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर नवीन कोठारी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालने के अवसर पर अस्पताल परिसर में एक औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों ने डॉक्टर कोठारी का आत्मीय स्वागत किया। उपस्थित स्टाफ ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।पदभार ग्रहण करने के पश्चात डॉक्टर नवीन कोठारी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य शासकीय सेवाओं को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ आम जनता तक पहुंचाना है। चिकित्सा विभाग के अंतर्गत आने वाली प्रशासनिक और तकनीकी समस्याओं की पहचान कर उनका समय पर निराकरण किया जाएगा ताकि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। डॉक्टर कोठारी ने स्वास्थ्य विभाग के समस्त अमले को अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि विक्टोरिया अस्पताल सहित जिले की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों में चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर उन्होंने सकारात्मक रोडमैप तैयार करने की बात कही। इस अवसर पर चिकित्सालय प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्य और कार्यालयीन