Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Apr-2026

गौवंश तस्करी का प्रयास नाकाम आरोपी जंगल की ओर फरार सामूहिक विवाह योजना पर विवाद कनकी सरपंच और जनपद प्रभारी का ऑडियो वायरल जनपद अध्यक्ष ने आरोपों को नकारा पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को किया नमन प्रभारी मंत्री ने प्रतिमा का किया अनावरण चांगोटोला क्षेत्र में गौवंश तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां 18 नग गौवंश को नैनपुर-बालाघाट रोड स्थित पादरीगंज जंगल मार्ग से मारते-पीटते लाया जा रहा था राहगीरों को संदेह होने पर जब उन्होंने पूछताछ की तो आरोपी मौके से भागकर जंगल की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों एवं जागरूक युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर सभी गौवंश को मुक्त कराया और घटना की जानकारी चांगोटोला पुलिस को दी पुलिस बल के पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से सभी गौवंश को थाने लाया गया। इस दौरान कुछ पशु घायल पाए गए जिनका पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार कराया जा रहा है ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ा अपराध टल गया लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में पशु सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के लालबर्रा क्षेत्र में सामूहिक विवाह योजना के आवेदनों को लेकर विवाद गहरा गया है। कनकी सरपंच दुर्गाप्रसाद पगरवार और जनपद प्रभारी आकाश बोकडे के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस ऑडियो की ईएमएस पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में आवेदनों की प्रक्रिया और नियमों को लेकर तीखी बहस सुनाई दे रही है। लगातार तीसरे वायरल ऑडियो से क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे। लालबर्रा जनपद पंचायत कार्यालय में सोमवार 06 अप्रैल को शाम 04 बजे आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती देवीलता ग्वालवंशी ने क्षेत्रीय विधायक द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत होने वाले सामूहिक विवाह आयोजन पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद बताया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमती ग्वालवंशी ने स्पष्ट किया कि सामूहिक विवाह की संपूर्ण प्रक्रिया शासन के तय नियमों और कानूनों के दायरे में रहकर ही की जा रही है। उन्होंने कहा विधायक द्वारा लगाए जा रहे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। यदि किसी को भी प्रक्रिया में कोई त्रुटि लगती है तो वे इसकी निष्पक्ष जांच करवा सकते हैं। जिले के अटल उद्यान में सोमवार को एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया जहां मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री सिंह ने डीएमएफ मद की 21 लाख रुपए की लागत से अटल उद्यान के समीप सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के आदर्श और विचार आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी मंत्री श्री सिंह रोटरी क्‍लब के बालाघाट महोत्‍सव कार्यक्रम में हुए शामिल मध्‍यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने 06 अप्रैल को बालाघाट प्रवास के दौरान शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय बालाघाट के मैदान में रोटरी क्‍लब द्वारा आयोजित बालाघाट महोत्‍सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी विधायक श्री राजकुमार कर्राहे पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर कावरे श्री सत्‍यनारायण अग्रवाल अन्‍य गणमान्‍य नागरिक एवं रोटरी क्‍लब के पदाधिकारी उपस्थित थे प्रभारी मंत्री ने रोटरी क्‍लब द्वारा आयोजित बालाघाट महोत्‍सव की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से उद्यम व्‍यवसाय को प्रोत्‍साहन मिलता है