Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-Apr-2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा में आज प्रशासनिक सख़्ती देखने को मिली जहां दो अवैध मजारों पर बुल्डोजर चलाया गया। प्रशासन वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम सुबह करीब पांच बजे किच्छा से सटे धौरा डाम पर मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। वन विभाग ने दोनों अवैध मजारों पर दो महीने पहले नोटिस चस्पा किए थे लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। करीब तीन घंटे तक बुल्डोजर ऑपरेशन चला और दोनों ही अवैध संरचनाओं को जमींदोज कर दिया गया। रूड़की के मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एस एस पी नवनीत सिंह भुल्लर के आदेश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत अलग अलग मामलों में फरार चल रहे वारंटियों पर शिकंजा कसते हुए ग्राम ब्रह्मपुर जट्ट स्थित मकानों पर ढोल नगाड़ों के साथ कुर्की की कार्यवाही की l कुर्की के दौरान वारंटी सौकरत उर्फ साहूकार के घर से पुलिस ने डबल बेड के दो गद्दे एक चारपाई टीन की टँकी सहित अनेको घरेलू सामान व वारंटी रवि के घर से टीवी डबल बेड आदि कुर्क किये l प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की बैठक में मंत्री ने आपदा से पूर्व आपदा के दौरान एवं आपदा के बाद विभाग द्वारा किये जाने वाले क्रिया-कलापों की विस्तार से जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में राज्य को एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करें। उन्होंने कहा कि विश्व में सर्वाधिक आपदा झेलने वाले देश की तर्ज पर आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर प्रदेश को आपदा प्रबंधन में सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य किया जाए मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए जिला स्तर पर बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कम्युनिकेशन सिस्टम को बेहतर बनाया जाए ताकि सूचनाओं के आदान-प्रदान की कार्यवाही तेजी से हो सके तथा आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को तत्काल शुरू किया जा सके। उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री आज बंगाल के दौरे पर है जहाँ वह बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी कर रहे है और बड़ी जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे l साधारण भाषा में कहा जाये तो भाजपा ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री धामी को ब्रह्मास्त्र के रूप में उतारा है वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने इस विषय को सराहनीय बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा अनेको फैसले नियम कानून ऐसे बनाये गये है जिनकी प्रसंशा अन्य राज्यों में भी है और प्रदेश को नई पहचान मिली है सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में पीआरडी स्वयंसेवकों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभागीय मंत्री रेखा आर्या से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर पीआरडी स्वयं सेवक धरना प्रदर्शन खत्म करने पर राजी हुए बैठक में स्वयंसेवकों ने प्रमुख रूप से वर्षभर (365 दिन) रोजगार सुनिश्चित करने तथा होमगार्ड के समान मानदेय और डीए दिए जाने की मांग उठाई युवा कल्याण एवं पीआरडी मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दोनों मांगों के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उसे कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाए ताकि इन पर उचित निर्णय लिया जा सके। आश्वासन के बाद पीआरडी स्वयंसेवक प्रतिनिधियों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की सहमति जताई प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी के आज 47वां स्थापना दिवस को सभी कार्यकर्ता बड़ी धूमधाम से भाजपा कार्यलयों में मनाया जा रहा है l इसी क्रम में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में भाजपा पार्टी के ध्वज का आरोहण कर स्थापना दिवस को मनाया गया l इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित अन्य कई पार्टी के बड़े चेहरे शामिल रहे l इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज सबसे अधिक सांसद भारतीय जनता पार्टी से है साथ ही भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं की मेहनत व आशीर्वाद से राजनीति के क्षेत्र में भाजपा सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के रूप में कार्य कर रही है और आज विश्व पटल के मुकाम पर पहुंची है l उन्होने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है जिसके चलते भाजपा हर बार विजय का परचम लहराएगी। चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण कर ली जाएं जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार हो रही बारिश तथा कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में आ रही चुनौतियों को देखते हुए जिला प्रशासन राज्य सरकार के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कपाट खुलने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएंगी.