Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-Apr-2026

​#NSGShow #BhopalEvent #NationalSecurityGuard #CMmohanyadav #MPNews #SecurityForces #ShauryaPradarshan #IndianForces #BhopalUpdates #PrideOfIndia भोपाल में NSG का शौर्य प्रदर्शन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी सलामी जांबाजों का बढ़ाया उत्साह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आज राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड NSG की जांबाजी और तकनीकी कौशल का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जहाँ डीजीपी कैलाश मकवाना ने उनका आत्मीय स्वागत किया।​ मुख्यमंत्री ने NSG कमांडोज की सलामी ली और उनके हैरतअंगेज युद्धाभ्यास का अवलोकन कर मुक्तकंठ से सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा में NSG की भूमिका अतुलनीय है और उनका यह पराक्रम हर नागरिक में सुरक्षित होने का आत्मविश्वास भरता है।