विश्वास सारंग के बंगले में सेंधमारी! जब खास सुरक्षित नहीं तो आम का क्या होगा?विश्वास सारंग के बंगले में सेंधमारी! जब खास सुरक्षित नहीं तो आम का क्या होगा? भोपाल के हाई-प्रोफाइल इलाके में चोरों ने मंत्री विश्वास सारंग के बंगले को निशाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। स्टोर रूम से कीमती मेमेंटो और ट्रॉफियां पार कर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। इस घटना पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि जब मंत्री का बंगला ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। उन्होंने इसे गृह विभाग की नाकामी करार देते हुए व्यवस्था को शून्य बताया। टी.टी. नगर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है लेकिन इस ब्रेकिंग ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।