Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-Apr-2026

पुलिस निगरानी में गैस वितरण कोतवाली से मिल रहे सिलेंडर धरपीवाड़ा पुल के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक एक ही परिवार के तीन लोग घायल सोनेगांव में दो माह से था जल संकट प्रशासन की पहल से ग्रामीणों को मिली राहत एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और वितरण को लेकर बढ़ते विवाद के बीच अब पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है बुकिंग के बाद समय पर गैस नहीं मिलने और लंबी कतारों के कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश की स्थिति बन रही थी। कई बार विवाद की स्थिति भी सामने आई स्थिति को देखते हुए पुलिस ने 3 अप्रैल से कोतवाली परिसर से सुरक्षा के बीच गैस सिलेंडर का वितरण शुरू करवा दिया है 4 अप्रैल को भी कोतवाली से ही उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई गई जिससे व्यवस्था में कुछ हद तक सुधार देखने को मिला है। लालबर्रा-वारासिवनी मार्ग पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार किशोर नागेश्वर अपनी माँ निर्मला नागेश्वर और 6 वर्षीय बेटी आरोही के साथ मोहगांव जाम से अपने गांव थानेगांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे ग्राम धरपीवाड़ा पुल के पास तीखे मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि वाहन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर समय-समय पर शासन-प्रशासन का ध्यान आर्कषण कराया जाता है। ४ अप्रैल शनिवार को अभाविप के शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में नगर इकाई द्वारा महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण किए जाने गुहार लगाई गई। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रबंधन को चेतावनी दी कि १५ दिनों में मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन करने बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी। इस दौरान अभाविप के पदाधिकारी व सदस्यों सहित कॉलेज की छात्राएं शामिल रहे। घर जल योजना का जमीनी सच बालाघाट जिले के कटंगी विकासखंड के सोनेगांव में देखने को मिला। जहां पिछले दो महीनों से ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे थे। करीब 700 परिवारों वाले इस गांव में 165 घरों को नल-जल कनेक्शन दिए गए लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में पानी नहीं पहुंच पाया और निचले क्षेत्रों में भी सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई थी। हालात इतने खराब थे कि महिलाओं को एक किलोमीटर दूर रात 2 से 3 बजे के बीच पानी भरने जाना पड़ता था। गांव में सिर्फ एक कुआं और एक हैंडपंप ही सहारा थे। समस्या तब और बढ़ी जब ऑपरेटर को दो महीने से भुगतान नहीं मिला और उसने काम बंद कर दिया। मामले में प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए भुगतान के निर्देश दिए जिसके बाद 4 अप्रैल से जल आपूर्ति फिर शुरू हो गई है। हालांकि स्थायी समाधान की जरूरत अभी भी बनी हुई है। जिले के वारासिवनी परिक्षेत्र में एक मादा तेंदुए की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और डॉग स्क्वॉड की मदद से इलाके की सघन तलाशी ली गई। पोस्टमार्टम में तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं जिससे शिकार की आशंका कम मानी जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी संघर्ष से मौत की संभावना जताई गई है हालांकि अंतिम कारण फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बालाघाट अंतर्गत ग्राम पंचायत लामता में जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत महकारी नदी में व्यापक साफ सफाई कार्य किया गया। इस अभियान का उद्देश्य साफ सफाई कर जल संरक्षण कर स्वच्छता को बढ़ावा देना रहा जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत लामता के व्यापारी संघ के व्यापारी एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही ग्राम पंचायत लामता द्वारा किए गए बोरी बंधान कार्य को इस अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उपस्थित सभी लोगों ने इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया तथा जल संरक्षण हेतु शपथ भी ग्रहण किया गयासाथ ही ग्राम पंचायत एवं तहसीलदार द्वारा यह निर्देश दिए गए कि घरों एवं दुकानों का कचरा किसी भी जल स्रोत में न डाला जाए ताकि स्वच्छता एवं स्वच्छ जल की गुणवत्ता बनाये रखने की अपील की।