Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-Apr-2026

बलरामपुर जिले में वन विभाग और वाइल्डलाइफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई में दो तेंदुए की खाल के साथ 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने तेंदुए की खाल बेचने की योजना बनाई थी। गिरफ्तार व्यक्तियों का संबंध झारखंड उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से बताया जा रहा है। यह कार्रवाई बलरामपुर के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में वन अमले और वाइल्डलाइफ टीम के सहयोग से की गई। : कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें नाबालिग के साथ अनाचार के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर बने संपर्क के दौरान आरोपी महिला ने भोरमदेव रोड स्थित होटल में नाबालिग को मानसिक दबाव और प्रलोभन में लेकर अपराध किया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह और एसडीओपी आशीष शुक्ला के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। गरियाबंद जिले में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री स्कूल जतन अभियान के तहत रोड़ों रुपये की स्वीकृति के बावजूद आमामोरा क्षेत्र के स्कूल भवन अधूरे पड़े हैं। नक्सल प्रभावित कुकरार और हथौड़ाडीह प्राथमिक स्कूलों के लिए क्रमशः 16 और 20 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी लेकिन फाइलों में इसे छज्जा या लेंटर लेवल दिखाने के बावजूद जमीन पर निर्माण अधूरा ही है।आदिवासी विकास विभाग के तत्कालीन सहायक आयुक्त नवीन भगत पर भ्रष्टाचार और सरकारी धन गुमराह करने का आरोप है। वर्तमान सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल ने कहा कि राशि स्वीकृत है काम बंद रहने के कारण की जांच चल रही है और कार्रवाई की जाएगी। नक्सल मुक्त होने के बाद ही स्कूल भवन बच्चों के लिए उपयोगी होंगे या नहीं यह समय बताएगा। राजधानी रायपुर के एकात्म परिसर में आयोजित बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरंग विधानसभा के गोढ़ी गांव में पूर्व पंच सरपंच और जनप्रतिनिधियों द्वारा फर्जी पट्टा बनाकर सरकारी जमीन की खरीदी-बिक्री की गई।मार्कंडेय के अनुसार जमीन न केवल गांव वालों बल्कि बाहरी लोगों को भी बेची गई जिसमें कांग्रेस से जुड़े नेताओं की भूमिका बताई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मामले की जांच के बाद एफआईआर भी दर्ज की गई है।बीजेपी ने कांग्रेस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी “अपराधियों का प्रोडक्शन सेंटर” बन गई