Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
04-Apr-2026

5 महीने से सिलेंडर नहीं रिकॉर्ड में सप्लाई जारी नाहर गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ता ने किया हंगामा बाप बेटे कर रहे थे गौ मांस की तस्करी एमएलबी स्कूल में पुस्तक मेले की शुरुआत पहले ही दिन उमड़ी अभिभावकों की भीड़ सराफा व्यापारी लूट कांड: केंकूर केकड़ा गैंग गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस अज्ञात व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर कर दी अवैध कटाई छिंदवाड़ा में गैस वितरण को लेकर बड़ा घोटाला जैसा मामला सामने आया है।एचपी नहर गैस एजेंसी के बाहर उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए।बजरंगनगर निवासी लवकुश सोनी ने बताया कि 5 महीनों से उसके घर गैस सिलेंडर नहीं पहुंचा।हैरानी की बात यह है कि एजेंसी के रिकॉर्ड में लगातार डिलीवरी दिखाई जा रही है।युवक ने आरोप लगाया कि बिना OTP के ही किसी और को उसके नाम पर सिलेंडर दिया जा रहा है।गुस्साए युवक ने एजेंसी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई।मामले ने तूल पकड़ लिया और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। पांढुर्णा में गौमांस तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एर्टिगा कार से 5.877 किलोग्राम गौमांस बरामद किया।आरोपी अहमद (56) और उसका बेटा फरहान (24) घनपेठ वार्ड के निवासी बताए गए हैं।दोनों के खिलाफ म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां आगे की कार्रवाई लंबित है। शिक्षा विभाग द्वारा अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के एमएलबी स्कूल में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे और बच्चों के लिए किताबों व कॉपियों की खरीदारी की। यहां मिल रही छूट का अभिभावकों ने भरपूर लाभ उठाया।मेले का उद्देश्य अभिभावकों को एक ही स्थान पर उचित दामों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना है जिससे उन्हें बाजार में भटकना न पड़े।पुस्तक मेले के पहले दिन कलेक्टर हरेंद्र नारायण एवं जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार भी पहुंचे। उन्होंने मेले का निरीक्षण किया और अभिभावकों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। छिंदवाड़ा देहात थाना क्षेत्र के गांधीवाड़ा में हुई सराफा व्यापारी लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी केंकूर केकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के साथ उसके तीन साथी—राकेश सैफुल्लाह और शिवम उर्फ छोटू को भी पुलिस ने दबोचा है।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 तोला सोना और करीब आधा किलो चांदी बरामद की गई है।मुख्य आरोपी केंकूर पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से छूटा था।पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है जबकि एक आरोपी अभी फरार है। शहर के चंदन गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कटाई का मामला सामने आया है।अमित ठेंगे के गेट के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो पेड़ों को काट दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रहवासियों ने वन विभाग को अवगत कराया।फॉरेस्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार किया।प्राथमिक जांच के बाद मामला राजस्व विभाग को सौंपे जाने की प्रक्रिया में है। छिंदवाड़ा में कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए कई अहम निर्देश दिए गए।आयुक्त को साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेने और शहर की Visible Cleanliness की जिम्मेदारी आदित्य वर्मा को सौंपी गई।स्वास्थ्य अधिकारी नोडल अधिकारी और अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए छिंदवाड़ा में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं जिसमें श्रीमती सरला श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष मंजू बैस को प्रभारी और किरण चौधरी को समन्वयक बनाया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नवनियुक्त महिला कांग्रेस टीम ने कहा कि वे संगठन को जिला से बूथ स्तर तक मजबूत करेंगी महिलाओं के मान-सम्मान व अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देंगी और अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएंगी। नगर निगम की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मिलकर शहर के प्रमुख बाजारों में निरीक्षण अभियान चलाया।फव्वारा चौक मिर्ची बाजार गल्ला बाजार सहित कई क्षेत्रों में दुकानों की जांच की गई।इस दौरान कई दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथीन और डिस्पोजल सामग्री का उपयोग पाया गया।अधिकारियों ने दुकानदारों को मौके पर समझाइश देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। छिंदवाड़ा के प्ले स्टेशन क्लब मैदान में राजपूत समाज द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्रिकेट लीग का भव्य शुभारंभ हुआ।इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसकी जानकारी अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने दी।खास बात यह रही कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए लीग का उद्घाटन महिलाओं के हाथों कराया गया।कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख सदस्य और बड़ी संख्या में युवा व महिलाएं उपस्थित रहीं।