कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सख्त प्राथमिकता के आधार पर वितरण के निर्देश गुड फ्राइडे पर चर्चों में हुई विशेष आराधना निकाली गई क्रूस रैली जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब सफाई कार्य शुरू जिले में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। अब प्राथमिकता के आधार पर ही गैस वितरण के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में कमर्शियल और एग्जेमटेड कैटेगरी के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति अब शासन द्वारा तय मापदंडों के अनुसार की जाएगी। जिला आपूर्ति अधिकारी आरके ठाकुर ने सभी एजेंसियों और वितरकों को निर्देश दिए हैं कि वे ऑयल कंपनियों के नियमों का पालन करते हुए पात्र उपभोक्ताओं को ही गैस उपलब्ध कराएं। प्रशासन ने साफ किया है कि आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों के सख्त पालन के साथ प्रशासन गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में जुटा है। नगर के भटेरा चौकी में स्थित वृद्धाश्रम का शुक्रवार को वृद्ध माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण अधिकरण टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। टीम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वेंटिलेशन स्वच्छता गद्दों की व्यवस्था कूलर और ठंडे पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए गए। टीम ने स्पष्ट कहा कि वृद्धजनों की देखभाल में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर मिलें। प्रशासन ने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। जिले के कटंगी स्थित राजा भोज महाविद्यालय में जल संरक्षण को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई जहां छात्रों ने ‘हर बूंद बचाने’ की शपथ ली। जल गंगा संवर्धन अभियान में आयोजित इस कार्यक्रम में जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जल नहीं तो कल नहीं और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अभी से पानी बचाना जरूरी है। उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग सोख्ता गड्ढे और सामूहिक प्रयास जैसे उपाय अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। संगोष्ठी के माध्यम से जल बचाने का संदेश देते हुए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिले में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। चर्चों में विशेष आराधना और क्रूस रैली का आयोजन किया गया। बालाघाट के मेथोडिस्ट और कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया गया। कैथोलिक चर्च से क्रूस रैली निकाली गई जिसमें प्रभु यीशु की पीड़ा और यातनाओं का सजीव प्रदर्शन किया गया। दोनों चर्चों में तीन घंटे की विशेष आराधना हुई जिसमें प्रभु यीशु के सात वचनों का वाचन किया गया। श्रद्धालुओं ने उनके त्याग और प्रेम के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसाई समाज ने शांति प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। बालाघाट। ग्राम पंचायत प्रतापपुर में दिनांक 3 अप्रैल को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम के तालाब में श्रमदान कर साफ-सफाई कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अभियान में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री राजेश सिरसाम सचिव सचिन आंबिलकर ग्राम रोजगार सहायक श्रीमती गोदावरी गौतम सहित पंचगण—मानिक मरकाम सुनीता अशोक हनवट एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेट एवं मजदूर वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान कर तालाब स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। यह पहल जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्की मार्ग पर इमली मोड़ाई में बाईक अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे लगे पेड़ से टकरा गई घटना संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लगमा निवासी दर्शनसिंह मरकाम गांव के ही अपने रिश्तेदार बहादुरसिंह के साथ २ अप्रैल गुरूवार को मोटर साइकिल में बैहर अपने किसी काम से गये थे। काम निपटाने के बाद दोनों वापस अपने गांव लगमा लौट रहे थे तभी बैहर से मुक्की रोड़ पर इमली मोड़ाई में बाईक अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए जिन्हें ईलाज के लिए बैहर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रिफर किया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब ११.३० बजे मौत हो गई। बहादुर सिंह का ईलाज किया जा रहा है।