Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-Apr-2026

राजधानी रायपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के मंदिरों में सुबह से भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु भगवान हनुमान के दर्शन पूजा-अर्चना और हवन में भाग ले रहे हैं। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ जारी रहा।शहर के विभिन्न हिस्सों में भंडारे और भव्य शोभायात्राओं का आयोजन हुआ जिसमें ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के जयकारों के बीच लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। राजधानी रायपुर में आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार मेमन की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता हुई। प्रदेश अध्यक्ष मेमन ने कहा कि पेट्रोल डीजल और दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतें मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलताओं के कारण बढ़ रही हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस के दाम में हाल ही में 195 रुपए की बढ़ोतरी की गई जबकि पिछले तीन महीनों में 525 रुपए की बढ़ोतरी पहले ही हो चुकी थी। घरेलू गैस के दाम में भी हाल ही में 62 रुपए की बढ़ोतरी हुई। मेमन ने कहा कि खाद्य तेल की कीमतें चंद दिनों में 200 रुपए प्रति लीटर पार कर गईं और घरेलू गैस सिलेंडर अब 900-1000 रुपए तक पहुँच गए हैं। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आज बड़ा अपडेट आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष कोर्ट में कुल 59 आरोपियों को पेश किया गया। सुनवाई के दौरान धारा 88 के तहत सभी आरोपियों के बयान दर्ज किए गए। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल सौम्या चौरसिया और अन्य आबकारी अधिकारी भी कोर्ट में मौजूद रहे। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और जल्द ही इसे सुनाया जा सकता है। अम्बिकापुर जिले से लगे ग्राम चठिरमा में अवैध क्लिनिक पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। तहसीलदार अम्बिकापुर की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में लंबे समय से बिना अनुमति क्लिनिक चला रहे संचालक अजीत व्यापारी पर कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था और पहले भी संदिग्ध मौतों के मामले सामने आ चुके हैं। शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने संयुक्त जांच की।नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा ने बताया कि क्लिनिक को पहले भी नोटिस दिए गए थे लेकिन सुधार नहीं हुआ। जांच में 5 बेड लगाकर इलाज करना पाया गया जो नियमों के खिलाफ है।वहीं ड्रग इंस्पेक्टर अनिल पैकरा ने मेडिकल स्टोर में भी गंभीर अनियमितताएं पाई हैं। वर्ष 2026 में एक भी दवा का बिल जारी नहीं किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।