पानी की समस्या पर महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन सिर पर गुंडी लेकर पहुंचीं कलेक्टर कार्यालय दूषित पानी और पेयजल संकट पर कांग्रेस पार्षद दल ने जताया विरोध मकान निर्माण कार्य के दौरान हादसा 15 फीट से गिरा युवक बिना फिटनेस-परमिट अब नहीं चलेंगे कमर्शियल वाहन नशे के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी NCORD बैठक में बने अहम प्लान जिले के तामिया जनपद क्षेत्र के चौरा डोगरी ग्राम पंचायत में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला महिलाएं सिर पर गुंडी लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और अपनी समस्या जाहिर की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें 4-5 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।गांव में पाइपलाइन तो बिछाई गई है लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।साथ ही सड़क सुविधा न होने से बारिश में रास्ते दलदल में बदल जाते हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट और दूषित पानी को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया गया कि शहर के कई वार्डों में पानी की सप्लाई अनियमित है और लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। साथ ही नलों से गंदा और बदबूदार पानी आने से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। कांग्रेस ने पाइपलाइन सुधार स्वच्छ जल आपूर्ति और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिले के परासिया थाना क्षेत्र के धुरसी गांव में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बबलू उइके मकान की छत पर काम कर रहे थे तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया।करीब 15 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है मामले की जांच जारी है। छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के खापास्वामी गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है।यहां 75 वर्षीय मदन डहरिया की पलंग में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मृतक पिछले 5 साल से बीमारी के कारण बिस्तर पर ही थे।घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर अहम निर्णय लिए गए।01 अप्रैल से सभी कमर्शियल वाहनों के परमिट फिटनेस और इंश्योरेंस की सख्त जांच की जाएगी।नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर जब्ती और चालानी कार्रवाई होगी।05 अप्रैल से शहर में सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री लागू रहेगी। जरूरत पड़ने पर एडीएम से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा। वार्ड 29 में पेयजल संकट आक्रोशित नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन पेयजल की समस्या से परेशान वार्ड क्रमांक 29 के नागरिकों ने पार्षद के साथ निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई अनियमित है और नलों से गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है।ढीमरी कुमहारी मातंग कोष्टी मोहल्ला व कबीर वाडा में लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायण की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने पर चर्चा हुई।कलेक्टर ने पुलिस और आबकारी विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए निगरानी व्यवस्था और मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए गए। समाजवादी पार्टी का ज्ञापन मुआवजा और महंगाई पर उठाई आवाज समाजवादी पार्टी जिला छिंदवाड़ा इकाई ने विभिन्न जनहित मांगों को लेकर कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 26 मार्च को हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा व नौकरी देने की मांग की गई।साथ ही घायलों के मुफ्त इलाज और आर्थिक सहायता के साथ पेट्रोल डीजल व गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग उठाई गई। जामसावली हनुमान मंदिर के लिए निकली भव्य गदा यात्रा जय श्रीराम के जयकारे गूंजे छिंदवाड़ा में जामसावली हनुमान मंदिर के लिए गगेश्वर महादेव मंदिर से भव्य गदा यात्रा निकाली गई।यात्रा में 31 किलो की स्टील गदा के साथ भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के जयकारों के बीच हिस्सा लिया। जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 79 आवेदक साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने 79 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि सीमांकन राजस्व अभिलेख दुरुस्ती नामांतरण आवास पट्टा पीएम आवास व किसान सम्मान निधि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कई मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और कुछ को समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु चिन्हांकित किया।