Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
31-Mar-2026

एरिकेशन सिचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे तालाब निर्माण मे अनिमियता का आरोप दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क निर्माण में गड़बड़ी विभाग-ठेकेदार की मिलीभगत से गुणवत्ता पर उठे सवाल। धूमधाम से मनाई भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा ग्राम पंचायत टिटवा के अन्तर्गत कटेगांव ग्राम मे ऐरिकेशन सिचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे तालाब निर्माण कार्य मे भारी अनिमियता बरती जा रही हैइस मामले को लेकर ग्रामीणो मे भारी नाराजगी देखने को मिल रहा हैग्रामीणो का कहना है की शासन जल संरक्षण और किसानो के सुविधा के लिए लिये लाखो रुपये की लागत से बनाये जा रहे हैइस तालाब के निर्माण कार्य मे गुणवत्ता की खुलकर अनदेखी की जा रही है इस निर्माण कार्य के ठेकेदार द्वारा साईन बोर्ड नही लगाया गया है ग्रामीणो ने बताया की तालाब निर्माण कार्य मे मापदंडो और तकनीकी प्राकलन के नियमो का पालन नही किया जा रहा है दीवार की मिट्टी पर बेलन से दबाया नही जा रहा हैएवं दीवार के जड़ में पानी सिपेज़ बंद करने गीली मिट्टी का गिलोय नही डाला जा रहा है जिसमे तालाब की दिवारे कमजोर बन रहा है वही तालाब के दीवारे में मजबूती का अभाव साफ देखा जा सकता है कई स्थानो पर कार्य अधूरा छोड दिया गया है जिले के पहुंचविहीन और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में चल रहे सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमिततायें देखने मिल रही है आरसीपीएलडब्ल्यूई योजना के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। हमारी टीम द्वारा हाल ही में किरनापुर विकासखंड अंतर्गत कलकत्ता से बोदलझोला केरीकोना से लातरी डाबरी मार्ग सहित करीब 37 किलोमीटर क्षेत्र का दौरा करके जमीनी हकीकत का जायजा लिया गया। निरीक्षण में सामने आया कि जहां-जहां बीटी सड़क का निर्माण हुआ है वहां डामर की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की है और सड़क की मोटाई भी निर्धारित मानकों से कम पाई गई। कई स्थानों पर सड़क निर्माण के तुरंत बाद ही उखड़ने और धंसने लगी है जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। विशेष रूप से बोदलझोला पहाड़ी मार्ग के बीच कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त मिली। जहां सड़क उखड़ी थी वहां ठेकेदार द्वारा जल्दबाजी में मरम्मत कर दी गई जो स्पष्ट रूप से लीपापोती प्रतीत हो रही थी। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर स्वामी की २६२५ वीं जन्म जयंती हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ३१ मार्च को धूमधाम से हर्षाेल्लास के साथ आस्थापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भगवान महावीर स्वामी की पूजा अर्चना कर सुबह ९.३० बजे स्थानीय श्री पार्श्वनाथ भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पार्श्वनाथ भवन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गाे का भ्रमण करते हुये कृषि उपज मंडी इतवारी गंज जैन भवन पहुंच संपन्न हुई। जिला तेली साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणी माता कर्मा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। स्थानीय होटल शीतल पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने माता कर्मा और संत जगनाडे महाराज की पूजा-अर्चना कर समाज को संगठित और मजबूत बनाने का संदेश दिया इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का निर्वाचन भी संपन्न हुआ जिसमें चार प्रत्याशियों ने आपसी सहमति से प्रवीण मदनकर को समर्थन दिया। इसके बाद प्रवीण मदनकर को निर्विरोध युवा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण मदनकर ने कहा कि वे अधिक से अधिक युवाओं को जोडकऱ संगठन को मजबूत करेंगे और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ----------- जल निगम के देवसर्रा प्लाण्ट से पेयजल की सप्लाई सुचारू रूप से प्रदान किये जाने चरेगांव में अलग से मुख्य पाईप डालने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है। इस संबंध में अंगुरी गोकुल मड़ावी ने बताया कि जल निगम के देवसर्रा प्लाण्ट से ग्राम बसेगांव बरखेड़ा व तुरगाटोला में पानी की सप्लाई के लिये जो लाईन है जिससे तीनों गांव के घरेलू कनेक्शन से पानी सप्लाय एक साथ होता है। जिससे बसेगांव की आधी बस्ती में पानी नहीं मिल पा रहा है। आधी बस्ती में पाईप लाईन में खराबी होने के कारण व्यर्थ में पानी बहकर बर्बादी हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक जलनिगम पानी सप्लाय पर्याप्त रूप से नहीं करती है व पाईन लाईन को पूरी तरह ठीक नहीं करती तब तक पंचायत उसे कैसे अपने सुपुर्द कर सकती है। यादव समाज संगठन बालाघाट द्वारा स्नेह नगर स्थित वेध लॉन में आयोजित जिला सम्मेलन एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह उत्साह और सामाजिक एकता के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज की एकजुटता शिक्षा नशामुक्ति और सामाजिक विकास पर विशेष जोर दिया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। समारोह के दौरान बालाघाट विधायक अनुज मुंजारे और परसवाड़ा विधायक मधु भगत ने यादव समाज के भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। रेत के अवैध खनन और परिवहन मामले में दो थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 9 ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। इस मामले में वाहन चालक और मालिकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। ग्रामीण थाना नवेगांव पुलिस ने वैनगंगा नदी के भमोड़ी रेत घाट में कार्यवाही करते हुए 7 वाहनों को जब्त किया है। इसी तरह रामपायली थाना पुलिस ने ग्राम मोहगांव सोनझरा के चंदन नदी घाट में कार्यवाही करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है।