Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
31-Mar-2026

उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के केदारपुर स्थित नारी निकेतन में एक संवासिनी की आत्महत्या की घटना की गंभीरता से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नारी निकेतन की अधीक्षिका अन्य कर्मचारियों तथा शव बरामद करने वाली चौकीदार से विस्तृत पूछताछ की निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नारी निकेतन प्रशासन को परिसर के सभी हिस्सों को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित करने उनकी नियमित लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त व्यवस्था लागू की जाएगी। सितारगंज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तिरंगा चौक पर फूलौ से स्वागत हुआ। धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अनुशासन देखने को नहीं मिला मुख्यमंत्री धामी का जब काफिला आया तों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की गाड़ी की तरफ दौड़े लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने घेरा बनाकर पहले मुख्यमंत्री धामी को सुरक्षित किया उसके बाद सीएम धामी गाड़ी से उतरे और किसी तरह मंच तक पहुंचे उसके बाद जिला अध्यक्ष कमल जिंदल नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह मंडल अध्यक्ष मुकेश संवालब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया मुख्यमंत्री बिना कुछ कहे हाथ हिलाकर मंच से उतरे और सीधे गाड़ी में जा बैठे इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गाड़ी का पीछा किया सुरक्षा कर्मियों नें गाड़ी के पीछे भाग रहे लोगों को डांट डपट कर हटाया। इस स्वागत कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी चार घंटे से पुष्प हाथ में लेकर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करने के लिए बैठी थी लेकिन कार्यक्रम में अनुशासनहीनता के चलते महिला कार्यकर्ताओं के फूलों के गुलदस्ते उनके हाथ में ही रह गए जिसके बाद महिला कार्यकर्ता मायूस नजर आई। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज ऋषिकेश स्थित शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने वार्डों में जाकर उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की और उनसे अस्पताल द्वारा मिल रहे उपचार व सुविधाओं का फीड बैक लिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताई और प्रशासन को निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मिलना उनका अधिकार है सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास जनपद नैनीताल समेत पूरे उत्तराखंड में गैस सिलेंडर व्यवस्था को सुचारू रूप से किये जाने के लिए केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सभी गैस से सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है वह समय से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मुहैया कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर हैं। थोड़ी बहुत जगह परेशानी हुई है उसको अधिकारी वर्ग से हल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने गैस वितरण एजेंसी और खाद्य पूर्ति अधिकारी के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा दौरे के दौरान लोहियाहेड हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय में जनप्रतिनिधियों तथा आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए प्रत्येक शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए मुख्यमंत्री धामी ने गैस आपूर्ति को लेकर कहा कि किसी भी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो इसकी तत्काल शिकायत जिलाधिकारी को करें। उन्होंने जिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दशा में कालाबाजारी न होने पाए और सख्त कार्रवाई की जाए। उत्तराखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। कल यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही राज्य में बिजली महंगी नहीं होगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) ने ऊर्जा निगम (UPCL) द्वारा प्रस्तावित भारी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को पूरी तरह नामंजूर कर दिया है। आयोग के इस फैसले से मैदानी क्षेत्रों से लेकर दुर्गम पहाड़ों तक जनता को बड़ी राहत मिली है। नियामक आयोग ने साफ कर दिया है कि घरेलू श्रेणी हो या हिमाच्छादित (Snow-bound) क्षेत्र जनता पर ₹1 का भी अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा।