Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
31-Mar-2026

बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। रायपुर पुलिस को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान सांई कॉम्पलैक्स के तृतीय फ्लोर में स्थित एक फ्लैट में तीन विदेशी महिलाएं संदिग्ध परिस्थिति में निवास करते हुए पाई गई जिसे भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई। संदिग्धता के आधार पर पुलिस तीनों विदेशी महिलाओं को हिरासत के लेते हुए उनसे गहनता से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपने नाम 1—ईरीका (उम्र लगभग 29 वर्ष) मूल निवासी किर्गिस्तान 2- करीना (उम्र लगभग 30 वर्ष) मूल निवासी उज्बेकिस्तान 3- निगोरा नीम (उम्र लगभग 32 वर्ष) मूल निवासी उज्बेकिस्तान बताया। प्रदेश में आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने व संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए विधानसभा सम्मेलन 2026 का आज से आगाज़ कर दिया गया है। इसी क्रम में आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रायपुर विधानसभा से सम्मेलन को प्रारम्भ किया गया। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल विधायक उमेश शर्मा काऊ महानगर अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अनेको प्रदेश हित के कार्य कर कई उपलब्धियां हासिल की है। उन्होने कहा कि पन्ना प्रमुख तक सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर योजनाओं और कार्यों को सरल रूप से जनता के बीच पहुचानें के लिए कार्य किया जायेगा। सूबे के मुख्यमंत्री ने बताया कि रायपुर विधानसभा के अंतर्गत आज के इस सम्मलेन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में जोश है इसी तर्ज पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से आज उत्तराखंड प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है और प्रदेश भाजपा सरकार एक एक दिन को जनता के लिए समर्पित ध्येय मानकर कार्य कर रही है। उत्तराखंड में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।देवभूमि उत्तराखंड का नाम पूरे देश में पर्यटन संस्कृति और शिक्षा के लिए जाना जाता था। लेकिन अब यहां महिलाओं के साथ दुष्कर्म हत्या और अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में एक छात्रा की हत्या हुई उससे पहले ऋषिकेश में महिला के साथ घटना हुई।ये सभी घटनाएं प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को कमजोर दिखाती हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है।सरकार सिर्फ चुनाव मोड में नजर आती है उसे जनता की सुरक्षा और हितों से जुड़े मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं है। जब बात लोगों की सुरक्षा की आती है तो सरकार उस पर गंभीर नहीं दिखती उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में आज ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय में कमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया। आरटीओ प्रशासन सुनील सैनी ने खुद इस प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आरटीओ सुनील सैनी ने बताया कि राज्य स्तर पर ग्रीन कार्ड जारी करने की शुरुआत के बाद अब ऋषिकेश समेत पूरे प्रदेश में यह कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया है। इस वर्ष प्रशासन का मुख्य फोकस यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर है। अक्सर चारधाम यात्रा के दौरान तपोवन और भद्रकाली जैसे क्षेत्रों में बसों की लंबी कतारों के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए इस बार आरटीओ विभाग ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। चेकपोस्टों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही उन्हें टैबलेट और हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी ताकि जांच प्रक्रिया में समय न लगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी महिपाल सिंह एडवोकेट के कार्यालय पर पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आलोक शर्मा ने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध के मामलों से साफ है कि धामी सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह से अपराध लगातार बढ़ रहे हैं उससे साफ है कि सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। जनता अब बदलाव चाहती है और 2027 में कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी मुस्लिम धर्म की विशेष धार्मिक हज यात्रा संभावित है कि इस वर्ष अप्रैल माह में शुरु होने जा रही है आपको बता दे कि इस बार उत्तराखंड से 1366 यात्री हज यात्रा का हिस्सा बनने जा रहे है लेकिन वर्तमान में चल रहे ईरान-इज़रायल व अन्य देशों के बीच युद्ध ने हज यात्रा में जाने के लिए बैचेनी बढ़ा दी है वही उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भी इस विषय पर चिंता जाहिर की है उन्होने कहा कि सभी हज में जाने वालो की दुआ व इच्छा है की वर्तमान में चल रहे युद्ध में शीघ्र ही विराम लगे l शम्स ने कहा कि भारत में रह रहे लोगों की हमेशा से सर्वे भवन्तु सुखिन: व वसुधेव कुटुम्बकम की भावना रही है साथ ही उन्होने बताया कि इस प्रकार की जंग से कारण केवल बेगुनाहों की जान चली जाती है इसलिए जंग किसी भी प्रकार से इंसानियत की दृष्टि से सही नही है। रुड़की के लँढोरा में जमीअत उलेमा ए हिंद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती रियासत अली ने कहा कि दहेज प्रथा पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि दहेज में बेवजह खर्च की रोक लगा कर इस पैसे को अपने बच्चों को अच्छी तालीम हासिल कराने के लिए खर्च किया जाए। मदरसा इमदादुल इस्लाम लंढौरा में जिला स्तर पर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान मुफ्ती रियासत अली ने कहा कि दहेज का चलन बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते मीडियम और गरीब तबके के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि दहेज रोक लगाने के साथ इस पैसे से बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराए। मुफ्ती ने कहा कि मां बाप अगर अपनी लड़कियों अपनी संपत्ति में हिस्सा देते है तो दीनी ऐतबार से बहुत सही है। मास्टर अहसान अली ने कहा कि बारात में कम से कम लोगों को ले जाया जाए