धुरंधर-2 की सफलता अर्जुन रामपाल हुए भावुक धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने 11 दिनों में 1365 करोड़ का कलेक्शन कर बॉलीवुड की तीसरी और इंडियन सिनेमा की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है। फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल इसकी सफलता से भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने करियर की शुरुआत मोक्ष से लेकर अब तक की तस्वीरें साझा करते हुए फैंस और टीम का आभार जताया। ‘जुमानजी 3’ की शूटिंग पूरी द रॉक ने शेयर की BTS तस्वीरें हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म जुमानजी 3 की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। ‘द रॉक’ ने सोशल मीडिया पर सेट की बिहाइंड द सीन (BTS) तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ यह खुशी साझा की जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर कन्फ्यूजन भूत बंगला को लेकर फैंस के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन BookMyShow पर इसकी तारीख 17 अप्रैल दिखाई देने लगी। इससे दर्शकों में भ्रम की स्थिति बन गई है। माना जा रहा है कि धुरंधर 2 की जबरदस्त कमाई के चलते रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता है हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। हाथी को रंगने पर विवाद सेलेब्स ने जताई नाराजगी रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा अपने एक फोटोशूट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। जयपुर में किए गए इस शूट में उन्होंने एक हाथी को गुलाबी रंग से रंगा जिस पर कई सिनेमा हस्तियों ने नाराजगी जताई। हालांकि बुरुलेवा का कहना है कि इस काम में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया और जानवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया फिर भी सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना जारी है।