Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Apr-2026

आगामी चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी सिलसिले में विकास अधिकारी ने ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप कार्यालय में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमे यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्र में एलपीजी और पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। सरोवर नगरी नैनीताल उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हल्द्वानी बनभूलपुरा के बहुचर्चित कांड के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं देते हुए अगली सुनवाई हेतु 16 अप्रैल की तिथि नियत की है। बता मामले की सुनवाई न्यायमूर्ती आलोक कुमार वर्मा और न्यायमूर्ती आलोक महरा की खंडपीठ में हुई। कोर्ट ने सरकार और आरोपी के अधिवक्ता से पूछा है कि इनके खिलाफ जो अन्य सात मुकदमे हैं उनकी वर्तमान स्थिति क्या है कितने केसों में बरी हो चुके और कितने विचाराधीन हैं कोर्ट को बताएं। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी दलों के साथ ही क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल भी अपने संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है। उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्यता अभियान को लगातार गति भी मिल रही है। आज भी यूकेडी मुख्यालय में कई लोगों के साथ ही पूर्व सैनिकों ने भी यूकेडी की सदस्यता ली। इसके साथ ही यूकेडी ने पार्टी में पद भी बांटे यूकेडी के अध्यक्ष ने सदस्यता दिलाते हुए सभी को पार्टी की विचारधारा को बताते हुए कहा कि जल जंगल जमीन का मुद्दा पार्टी के लिए सर्वोपरि है और पार्टी अब नए रूप में चुनावी मैदान में उतरेगी जिसमें वरिष्ठ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा जबकि युवा साथियों की नई सोच को प्राथमिकता दी जाएगी। देहरादून में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए नगर निगम परिसर में “जुनगमण्डर हॉल” का लोकार्पण किया गया। इस हॉल को सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय के रूप में विकसित किया गया है जो आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि यह हॉल शहर की विरासत और आधुनिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि नगर निगम देहरादून तेजी से बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रहा है। शहर में पार्कों का निर्माण स्ट्रीट लाइट व्यवस्था इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। राज्य सरकार ने 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड को भंग करने का निर्णय लिया है जिसके बाद सभी मदरसों को नई नियमावली के तहत संचालित किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य मदरसों को मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली से जोड़ना और छात्रों को बेहतर व आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था के तहत मदरसों में नया सिलेबस लागू किया जाएगा जिससे बच्चों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक विषयों की भी जानकारी मिल सकेगी। मदरसा बोर्ड के स्थान पर अब उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया जाएगा जो राज्य के सभी मदरसों की शैक्षणिक गतिविधियों को नियंत्रित और संचालित करेगा। सरोवर नगरी से दूर कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा नैनीताल के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में पाए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने के निर्देश सचिव जिला विकास प्राधिकरण को दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम द्वारा खुर्पाताल क्षेत्र में होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के पोखड़ा ब्लॉक अंतर्गत कोलागाड़ क्षेत्र के ग्राम भतकोट में चार वर्ष की मासूम बच्ची का तेंदुए का शिकार बन जाना केवल एक दुखद हादसा नहीं बल्कि व्यवस्था की गंभीर विफलता का प्रतीक बनकर सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। दिनदहाड़े गांवों के आसपास उसकी मौजूदगी देखी जा रही है लेकिन इसके बावजूद न गश्त बढ़ाई गई न ही पिंजरे लगाने या चेतावनी तंत्र को मजबूत करने जैसे कदम उठाए गए। ऐसे में लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं।