Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-Apr-2026

राजधानी देहरादून में आज कृषि उद्यान गन्ना व राजस्व विभाग की समन्वय समिति ने परेड ग्राउंड देहरादून से सचिवालय तक एग्रीस्टैक / डी.सी.एस. कार्य में कार्मिकों पर किए गए कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए रैली निकाली। जिसके जरिए कार्मिकों ने अपनी मांगों को रखा। समन्वय समिति की प्रमुख मांग यह रही कि डिजिटल क्रॉप सर्वे अन्य राज्यों की तरह निजी सर्वेयर से कराया जाय। फार्मर रजिस्ट्री में अनावश्यक दवाब हटाया जाए जिला स्तर से सी.एस.सी. सेंटर की भागीदारी कराई जाय। वहीं फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को लेकर कृषि उद्यान गन्ना एवम् राजस्व विभाग के कार्मिकों पर कार्रवाई करने और वेतन रोकने को लेकर भी आक्रोश जाहिर किया। रामनगर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हनुमान जयंती के अवसर पर रामनगर स्थित बालाजी मंदिर और हनुमान धाम छोई पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री रामनगर की अग्रवाल सभा में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की भूमिका और जनसेवा के महत्व पर संबोधित किया। ऋषिकेश में चार धाम यात्रा ट्रांसिट कैंप कार्यालय में तैनात करीब दो दर्जन कर्मचारी कंपनी के उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं बता दे की चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड सफाई कर्मचारी इलेक्ट्रीशियन और रिसेप्शनिस्ट के पद पर करीब दो दर्जन कर्मचारी तैनात है। इन सभी कर्मचारी का उत्पीड़न नौकरी देने वाली संबंधित कंपनी कर रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें समय से तनख्वाह नहीं मिल रही है। 2 से 5 महीने तक की तनख्वाह कंपनी पर रुकी हुई है। इसके अलावा कंपनी तनख्वाह देते समय पीएफ तो काट रही है लेकिन उसे पीएफ फंड में जमा नहीं कर रही है। इसकी शिकायत श्रम अधिकारियों से लेकर अन्य अधिकारियों को भी की जा चुकी है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उत्तराखंड की सियासत में संजय नेगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खुद संजय नेगी ने सामने आकर साफ किया है कि उनकी बढ़ती चर्चा उनकी ज़मीनी पकड़ का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जीतने वाले उम्मीदवारों पर दांव लगाने की रणनीति बना रही है और इसी वजह से उनका नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है। संजय नेगी ने कहा कि हाल ही में जिन नेताओं ने कांग्रेस जॉइन की है वे सभी जीतने वाले कैंडिडेट हैं और पार्टी उसी आधार पर टिकट देने की तैयारी में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी अभी तक न तो प्रदेश अध्यक्ष से कोई औपचारिक बातचीत हुई है और न ही केंद्रीय नेतृत्व से लेकिन इसके बावजूद उनकी जॉइनिंग को लेकर चर्चाएं होना इस बात का संकेत है कि वे ज़मीन पर मजबूत हैं। उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में धामी सरकार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण के लिए 1105.79 करोड़ की तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह बाईपास न केवल स्थानीय निवासियों के लिए राहत लेकर आएगा बल्कि चारधाम यात्रा के सुगम संचालन में भी मील का पत्थर साबित होगा। इस बाईपास की कुल लंबाई 12.67 किलोमीटर होगी। यह बाईपास तीनपानी फ्लाईओवर से खारा स्रोत पुल तक बनेगा। जो मार्ग मुख्य रूप से भट्टोवाला और ढालवाला से होकर गुजरेगा। इसे EPC मोड पर तैयार किया जाएगा। परियोजना को पूरा करने के लिए 3 वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। : तीर्थनगरी ऋषिकेश के सुप्रसिद्ध जयराम आश्रम में आज हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही आश्रम परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवनपुत्र हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम के मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने स्वयं उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को राम-नाम और हनुमान नाम का जाप कराया। भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मसूरी मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ एक होटल के सभागार में हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला और भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं उपलब्धियों और संगठन की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी संवाद स्थापित करने के लिए तैयार करना रहा