Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
01-Apr-2026

मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज तिहाड़ जेल भेजे गए विधायक मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली MP-MLA कोर्ट ने भूमि विकास बैंक से जुड़े मामले में बुधवार को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत दोषी ठहराया। कोर्ट ने राजेंद्र भारती को तिहाड़ जेल भेज दिया है। विधायक राजेंद्र भारती ने अपनी मां के नाम बैंक में 10.50 लाख रुपए की एफडी तीन साल के लिए कराई थी जिस पर 13.50% ब्याज मिल रहा था। आरोप है कि बाद में एफडी की अवधि 3 साल से बढ़ाकर 15 साल कर दी गई।इसी मामले में बैंक कर्मचारी नरेंद्र सिंह ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसे धोखाधड़ी का मामला माना और केस दर्ज करने के आदेश दिए।इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बता रहा है। वहीं समर्थकों का कहना है कि वे इस फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्पों पर विचार करेंगे। भोपाल-सीहोर में आंधी के साथ बारिश और ओले 4 दिन का ‘स्कूल चलें हम’ अभियान अब छात्र निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों की ओर रुख कर रहे हैं जो शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। ड्रॉपआउट की संख्या के अंतर को जीरो कर दिया गया है। यह इस साल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। वहीं नए नामांकन में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी क्रम में कल करीब 4 लाख साइकिलों का वितरण किया जाएगा ताकि छात्रों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिल सके। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। वे स्कूल चलें हम अभियान के तहत बुधवार को सांदीपनि विद्यालय टीटीनगर में राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। महाकाल के दरबार में अक्षय-टाइगर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के बॉलीवुड सितारों की आस्था देखने को मिली। प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। रीवा में TI सहित 3 पुलिसकर्मी निलंबित रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में NDPS एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने पहले नशे के दो आरोपियों राहुल सिंह निवासी शिवपुरवा और संदीप उर्फ हेमंत सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 10 सेमरिया को पकड़ा था।हालांकि आरोप है कि इन गंभीर आरोपियों को बिना वैधानिक कागजी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। रायसेन में 50एकड़ गेहूं की फसल में लगी आग रायसेन में बुधवार दोपहर बजे गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। आग में करीब 50 एकड़ में लगी फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका नहीं मिला। आग की लपटों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए किसानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर और पेड़ों की टहनियों से आग बुझाने का प्रयास किया। एक ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आकर जल गया। सीहोर में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे भोपाल में दोपहर से ही मौसम बदला हुआ है। तेज आंधी के साथ बारिश का दौर चल रहा है। इसके साथ ही गरज-चमक का दौर भी है। मौसम विभाग ने भोपाल में ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। सीहोर में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में कई जिलों में तेज आंधी ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया है।