Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
31-Mar-2026

मध्यप्रदेश में महंगाई की मार ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। पेट्रोकेमिकल उत्पाद महंगे होने से रोजमर्रा की चीजों की कीमतें बढ़ रही हैं। मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अनुसार 1 अप्रैल से कई वस्तुओं के दाम 20–25% तक बढ़ सकते हैं। ब्रेड बिस्किट चप्पल और सर्फ जैसे उत्पादों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। गेहूं खरीदी में देरी किसानों की बढ़ी चिंता मध्यप्रदेश के किसानों के लिए गेहूं उपार्जन का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य सरकार ने एक बार फिर गेहूं खरीदी की तारीखों में बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश के बड़े संभागों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए 15 अप्रैल तक का इंतजार करना होगा। पहले सरकार ने 1 अप्रैल से गेहूं खरीदी के लिए समय तय किया था। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। इंदौर चिड़ियाघर में किंग कोबरा बढ़ाने की तैयारी इंदौर के चिड़ियाघर में कई प्राणियों का कुनबा बढ़ चुका है। अब यहां किंग कोबरा का कुनबा बढ़ाने की प्लानिंग की जा रही है। यह प्रक्रिया विशेषज्ञों की निगरानी में होगी। बारिश से पहले मेटिंग पीरियड के दौरान दोनों किंग कोबरा को मिलाया जा सकता है। इंदौर का चिड़ियाघर प्रदेश का ऐसा स्थान है जहां नर और मादा दोनों किंग कोबरा मौजूद हैं। इस कारण प्रजनन की संभावना है लेकिन इसमें बेहद सावधानी बरतनी होगी। फिलहाल दोनों को अलग-अलग पिंजरों में रखा गया है और बीच में जाली लगाई गई है ताकि वे एक-दूसरे की गंध पहचान सकें और धीरे-धीरे परिचित हो सकें। पार्षद की हत्या से सनसनी दतिया के सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कल्लू कुशवाहा रोज की तरह चौराहे पर टहलने आए थे तभी अचानक हमलावर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कल्लू कुशवाहा वार्ड नंबर एक से पार्षद थे। मौसम का मिजाज बदला कई जिलों में अलर्ट भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। ग्वालियर सहित 16 जिलों में गरज-चमक और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 3 अप्रैल तक टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण ऐसा ही मिला-जुला मौसम बना रहेगा।